ब्रेकिंग

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

सूचना

: शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

Admin

Wed, Sep 5, 2018
राजेश सोनी सूरजपुर- शिक्षक दिवस के अवसर पर एसएसए कार्यालय में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह का आयोजन कलेक्टर केसी देवसेनापति जिपं सीईओ सीईओ संजीव कुमार झा, डीईओ राजेश कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर रवि सिंह, सहायक आयुक्त ललित शुक्ला की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्पमाला एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान कस्तूरबॉ गॉंधी बालिका विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति एवं उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात् जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह के द्वारा स्वागत उद्बोधन किया गया। जिले के सभी विकासखण्डों के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड स्त्रोंत समन्वयक एवं जनशिक्षक उपस्थित थे। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 शिक्षको को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया जिसमें पूर्व माषा स्तर के शिक्षक अर्चना गुप्ता, पूर्व माशा नेवरा, अखिलेश कुमार पाण्डेय माशा बंशीपुर एवं विश्वनाथ राम विश्वकर्मा, कन्या माशा धरसेड़ी को ज्ञानदीप पुरस्कार, एवं प्राथमिक शाला स्तर के 18 शिक्षक मुकेश त्रिपाठी प्राशा नवापारा सूरजपुर, अंकित कुमार अग्रवाल शाउमावि कैलाशपुर, मुन्ना प्रसाद सोनी प्राशा सरईपारा बसदेई, शिवनारायण सिंह प्राशा नेतापारा परशुरामपुर, गौतम कुमार शर्मा प्राशा बछियाबांध पटना, रंजीता तिर्की प्राशा नकना, विजय कुमार ठाकुर प्राशा विंझवारीडांड़, अस्फाक अली प्राशा गौटियापारा महेशपुर, श्यामावती गुप्ता प्राशा बड़कापारा उमेश्वरपुर, अनुरंजन कूजूर प्राशा बड़वार, वीर बहादुर वर्मा प्राशा गेरूआमुड़ा, मो नईम अंसारी प्राशा जमतीपारा, तिनवर साय पैंकरा प्राशा बड़कापारा सुंदरपुर, अरविंद प्रताप िंसंह प्राशा कुम्हरियापारा सत्यनगर, श्यामा सिंह प्राशा रजबहर, योगेश्वर दास महंत प्राशा पाषाणपारा खोंड़़, सुनील कुमार शर्मा प्राशा कोढ़ापुरवा चेन्द्रा एवं विरेन्द्र कुमार साहू प्राशा गेरूआडांड़ लांजित को शिक्षादूत पुरस्कार एवं शिक्षक नरेन्दनारायाण साहू शाउमावि परशुरामपुर एवं मनोज कुमार झा शाउमावि अगस्तपुर को अरूणिमा नवोदय कोचिंग में उत्कृष्ट अध्यापन के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुये जिपं सीईओ संजीव झा ने कहा कि जिले के सभी शिक्षक अपने शासकीय दायित्वों के साथ साथ सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन करें। कलेक्टर केसी देवसेनापति ने सम्मानित सभी शिक्षकों जनशिक्षकों एवं शिक्षा अमले को शिक्षक दिवस की बधाई दी और कहा कि सभी के सतत् प्रयास से जिले का नाम रौशन करना है। डीईओ राजेश कुमार सिंह द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय मिश्रा, एडीपीओ आरएसएसए द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन दिनेश कौशिक एपीसी आरएमएसए द्वारा किया गया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें