ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: शिविर लगाकर श्रमिकों का पंजीयन नवीनीकरण...

Admin

Wed, Jun 21, 2023

सूरजपुर.  जिले में श्रमिकों के श्रम पंजीयन एवं पंजीकृत श्रमिक जिनके पंजीयन की वैधता समाप्त हो चुकी है। उनका पंजीयन नवीनीकरण करने श्रम विभाग द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में आज दिनांक 01 जून 2023 को ग्राम पंचायत शिवप्रसादनगर में आयोजित शिविर में श्रम कल्याण निरीक्षक सत्येन्द्र प्रताप सिंह द्वारा शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों व श्रमिकों को श्रम विभाग छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिमार्ण कर्मकार मंडल अंतर्गत श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण संबंधी जानकारी एवं विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पंजीकृत महिला श्रमिक को प्रथम 2 प्रसव पर मिनीमाता महतारी जतन योजना, पंजीकृत श्रमिकों के प्रथम 2 बच्चों को नौनिहाल छात्रवृति, मेधावी छात्र, छात्रों हेतु मेधावी छात्र, छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक आवास योजना, पंजीकृत श्रमिक के प्रथम दो पुत्रियों को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, 59 से 60 वर्ष आयु वर्ग के श्रमिकों को मुख्यमंत्री श्रमिक सियान योजना, पंजीकृत श्रमिक के मृत्यु पर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना जैसे जन्म से मरण तक की विभिन्न महत्कांक्षी योजनाएं संचालित है। इन योजनाओं का लाभ लेने श्रमिकों को अपना पंजीयन एवं जिनका पंजीयन नवीनीकरण की वैधता समाप्त हो चुकी है। उन्हें अपना पंजीयन नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। विभाग की योजनाओं का लाभ पंजीयन जीवित होने पर ही दिया जाना प्रावधानित है। श्रमिक अपना पंजीयन, पंजीयन नवीनीकरण एवं संचालित योजनाओं हेतु आवेदन जिला श्रम कार्यालय, नजदीकी च्वाइस सेंटर या मोबाइल एप श्रमेव जयते से कर सकते हैं। आयोजित शिविर में 20 श्रमिकों का नवीन पंजीयन एवं 94 श्रमिकों का पंजीयन नवीनीकरण आवेदन किया गया। शिविर में श्रम विभाग के श्रम कल्याण निरीक्षक सत्येंद्र प्रताप सिंह, डाटा एंट्री ऑपरेटर अंकित सिंह, खेलसाय राजवाड़े, राजेश साहू, श्रम मित्र चंद्रमणी साहू, प्रदीप यादव, सरपंच मंत्रीलाल ग्राम पंचायत सचिव ब्रिजेश साहू सहित जनप्रतिनिधि व श्रमिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें