: संभागीय कात्यायनी (विधवा) पुनर्विवाह परिचय सम्मेलन हुआ सम्पन्न...विधवा एवम वैध परित्यक्तताओ ने खुले मंच में अपनी बातों को प्रस्तुत किया...5 जिलों के 530 उम्मीदवारों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया...नेचर्स केयर एंड सोशल वेलफ़ेयर सोसाइटी तथा "एक आस" जनकल्याण संस्था के सँयुक्त तत्वाधान में अनूठी पहल...
Admin
Mon, Oct 21, 2019
राजेश सोनी
सूरजपुर- सरगुजा सम्भाग में शहरी एवम ग्रामीण अंचल में विधवाओं की स्थिति एवम सामाजिक मान्यता के कारण खुलकर अपनी भावनाओं को व्यक्त न कर सकने की स्थिति को देखते हुए "एक आस" जनकल्याण संस्था ने ncw के सहयोग से संभागीय कात्यायनी (विधवा) पुनर्विवाह परिचय सम्मेलन आयोजन किया। विधवा एवम वैध परित्यक्तताओ ने खुले मंच में अपनी बातों को प्रस्तुत किया लगभग 5 जिलों के 530 उम्मीदवारों ने अपने जीवन मे खुशहाली लाने इस कार्यक्रम में पहुँचे। नेचर्स केयर सोसाइटी जो पिछले 6 वर्षों से इस आयोजन को सफलतापूर्वक करते आ रही है उसके मार्गदर्शन में "एक आस" संस्था ने 18 सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र के गाँव गाँव तक जाकर पूरे कार्य की योजना एवम उम्मीदवारों तक विषय की गम्भीरता को पहुचाया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा महाराज कैबिनेट मंत्री टी एस सिंहदेव व् विशिष्ठ अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक खेलसाय सिंह, भटगांव विधायक पारस नाथ राजवाड़े जिला पँचायत अध्यक्ष अशोक जगते जिला कलेक्टर दीपक सोनी मौजूद थे।

टी एस सिंहदेव ने इस अनूठे आयोजन की खुली प्रशंसा की एवं संस्था को साधुवाद दिया. उन्होंने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम में शामिल होने का पहला अनुभव है जहाँ अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर मिला| कार्यक्रम में 12 काउंसलर ने तय जोड़ो की प्राथमिक काउंसलिंग की, कानूनी सलाहकार के रूप में 10 सदस्यों की टीम ने दस्तावेज जांच कर अनुमोदन किया।हजारों की संख्या में कार्यक्रम में सरगुजा सम्भाग के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।संयोजक ncw के श्रीमती विनीता पांडेय, सरंक्षक सौरभ तिवारी, क्षेत्रीय संयोजक सुश्री वन्दना दत्ता जी,आर के ओझा और "एक आस" संस्था के प्रमुख कृष्णचंदतिवारी, अनिल साहू सुश्री सारिका पांडेय, शानू गुप्ता, ओम प्रकाश वर्मा,लक्ष्मी,संतोषी,नीशा,गुलशन, मनोज कुमार, उत्तपल चटर्जी, प्रमोद अवस्थी, रानू धनगर, रेखा शर्मा, रवि प्रकाश, गंगा अग्रवाल, सुमन सिंह, ज्योति सिंह, नवीन सोनी समेत सैकड़ो सदस्यों ने इस कार्य मे सहयोग किया।

मंच में 15 जोड़ो ने एक दूसरे का हाथ थामा है| "एक आस" संस्था के प्रमुख कृष्णचंदतिवारी अनिल साहू ने बताया कि अभी आगामी एक माह तक लगातार कार्यालय में आवेदन जमा होंगे और लगभग 55 जोड़ो के बीच वार्ता जारी है नए आवेदक भी अपना आवेदन संस्था के पते पर जमा कर सूचीबद्ध हो सकते है। प्रक्रिया आगामी विवाह तिथि तय होने तक जारी रहेगी।संस्था द्वारा प्रदत्त नम्बरों में सम्पर्क कर पंजीयन अभी भी जा सकता है।तय जोड़ो का सामूहिक विवाह दिसम्बर माह में भव्य आयोजन में कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन