ब्रेकिंग

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

सूचना

: संविधान को अंगीकार करने की 70 वीं वर्षगांठ के अवसर पर झारपारा स्कूल में जागरूकता दौड़ का आयोजन...

Admin

Tue, Nov 26, 2019

सूरजपुर :- भारतीय संविधान को अंगीकार किये जाने की 70 वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्राथमिक शाला झारपारा पंपापुर में आज दिनांक 26 नवम्बर 2019 को संविधान दिवस मनाया गया। 
शिक्षक गौतम शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यक्रम की शुरुआत सभी बच्चों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराकर शपथ दिलाया गया । तत्पश्चात् सभी बच्चों को भारतीय संविधान के महत्व को बताया गया कि हमको क्या -क्या मौलिक अधिकार प्राप्त हैं और हमारा क्या -क्या मौलिक कर्तव्य हैं।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में शिक्षक राजेन्द्र जायसवाल के द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने उत्साह के साथ बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें