ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: संविलियन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर छग शिक्षक महासंघ ने किया धरना प्रदर्शन

Admin

Sun, Jul 22, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ के द्वारा नगर के रंगमंच मैदान में संविलियन में व्याप्त विसंगति के विरोध में चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि छग शासन द्वारा षिक्षाकर्मी संवर्ग का संविलिनिय षिक्षा विभाग में किया गया। जिसमें ऐसे प्रावधानों से शिक्षाकर्मियों को बहुत नुकसान हो रहा है, विशेषाधिकार वर्ग तीन को वेतन विसंगति से दस हजार 12 हजार रूपये का प्रति माह नुकसान होना तय है। इसी प्रकार विसंगति संविलियन की प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न हो रहे है, इन मांगों में क्रमोन्नत वेतनमान देते हुए संविलियन किया जाये, वर्ष बंधन समाप्त करते हुए सबका संविलियन करने, सहायक षिक्षक संवर्ग की वेतन विसंगति को दूर करते हुए समानुपातिक वेतन का निर्धारण करने व षिक्षक संवर्ग की लंबित अनुकम्पा नियुक्ति का निराकरण करने की मांगों को दूर करने हेतु प्रदेष के प्रत्येक जिले में एक साथ 22 जुलाई को धरना देकर शासन का ध्यान आकषर्ण करने का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान प्रांतीय सचिव दिनेष कुमार सिंह, मुन्ना राजवाडे़, अनीष गुप्ता, अभिषेक सिंह, सचिन उपाध्याय, लक्ष्मी लाल साहू, संजय चतुर्वेदी, बनवारीलाल जायसवाल, मनोज सिंह, बजरंग तिवारी, सुनील जायसवाल, रामल्लू साहू, निर्णय गुप्ता, उषा सिंह, सुनीता सिंह, माधुरी, हेमलता समेत अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें