: संसदीय सचिव श्री तोखन साहू ने सूरजपुर में ध्वजारोहण कर, परेड की सलामी ली
Admin
Wed, Aug 15, 2018
सूरजपुर- भारत का 72 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सूरजपुर जिले में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह सूरजपुर के बालक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित किया गया, जहां समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री तोखन साहू ने ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।
समारोह में मुख्य परेड में कमाण्डर श्री पी0सी0 वीरसाय भगत सी0एफ0 दसवीं बटालियन सिलफिली, एस0आई0 चैकी बसदेई के श्री दीपक साहू जिला पुरूष बल, एस0आई0 सुनिता भारद्वाज जिला महिला बल, एस0आई0 प्रतापपुर के चित्रलेखा साहू नगर सैनिक पुरूष, एस0आई0 महिला सेल सूरजपुर रश्मि सिंह नगर सैनिक महिला, श्री चन्द्रकांत राजवाडे़ एन0सी0सी0, पूनम कसेर गल्र्स गाईड, श्री विशाल कुमार बालक स्काउट, निधि सिंह नवोदय गाईड, श्री विकेश कच्छप नवोदय स्काउट एवं सानिया मन्सुरी नवोदय बैण्ड पार्टी व केशियो मास्टर श्री आर्यन गुप्ता के नेतृत्व में 10 टुकड़ियों सहित मार्चपास्ट किया गया। व्हीआईपी पायलेट श्री जी0डी0 जोशी द्वारा पायलेटिंग किया गया।

समारोह में छ0ग0 राज्य सहकारी विपणन संघ के अध्यक्ष श्री राधाकृष्ण गुप्ता, पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री भीमसेन अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गिरीश गुप्ता, पूर्व विधायक भटगांव श्रीमती रजनी त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री थलेश्वर साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, जनपद पंचायत सूरजपुर की अध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंह, श्रीमती किरण खेस्स, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह, श्री रामकृपाल साहू, श्री मुकेश गर्ग, जेल संदर्शक श्री प्रवेश गोयल, श्री राजेश अग्रवाल, कलेक्टर श्री के0सी0 देवसेनापति, पुलिस अधीक्षक श्री जी0एस0 जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री संजीव कुमार झा, अपर कलेक्टर श्री के0पी0 साय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर, एसडीएम सूरजपुर डाॅ0 सुभाष सिंह राज, नगर पुलिस अधीक्षक श्री डी0के0 सिंह, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी एवं आमजन उपस्थित थे।
72 वां स्वतंत्रता दिवस हार्दिक शुभकामनाये


विज्ञापन
विज्ञापन