ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: सचिव की मृत्यु होने पर परिजन को मिला 5 लाख रुपए की बीमा की रकम...

Admin

Wed, Jul 5, 2023

सूरजपुर. जिले के जनपद पंचायत भैयाथान में पदस्थ सचिव घनश्याम राजवाडे़ के निधन के पश्चात् उनके पुत्र ललित राजवाड़े को एक्सिस बैंक शाखा सूरजपुर के द्वारा सामान्य बीमा की आर्थिक सहायता राशि पांच लाख रूपये का चेक कलेक्टर संजय अग्रवाल के माध्यम से प्रदान किया गया। एक्सिस बैंक में जिन ग्राम पंचायत के सचिवों का वेतन खाता होता है, उन सचिव के प्राकृतिक मृत्यु होने पर उनके परिवार के आश्रित जनों को सचिवों के वेतन योजनाष् के तहत 5 लाख एवं दुर्घटना में मृत्यु होने पर 40 चालीस लाख रूपये का भुगतान बीमा के कवरेज राशि के रूप में अंतरित किया जाता है। इस दौरान पंचायत सचिव संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्रपाल तिवारी, विरेन्द्र कुशवाहा, सुखलाल राजवाडे़ एवं एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक प्रशांत एवं सतपाल सिंह उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें