ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: सरकारी डबरी ने ली फिर एक और मासूम की जान

Admin

Tue, Aug 7, 2018
ऋषि दुबे  सूरजपुर-सरकारी डबरी में डूबने से एक और बालक की मौत की खबर आई है, डबरी में सुरक्षा के इंतजाम ना होने के कारण जानलेवा साबित हो रही यह सरकारी डबरी...! यहाँ बताना यह भी जरूरी है कि सूरजपुर जिले में 10 हजार डबरी निर्माण करने पर मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कलेक्टर की पीठ थपथपाई थी। गौरतलब है कि रामानुजनगर विकासखंड के ग्राम गणेशपुर में यह हादसा सोमवार को हुआ गणेशपुर निवासी कमल प्रताप का 13 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार अपनी बहन के साथ डबरी में स्नान करने गया था स्नान करने के बाद बहन तो परिवार जनों के साथ रोपा लगाने चली गई लेकिन 13 वर्षीय बालक डबरी के पास में ही बैठा रहा, जब शाम तक कमलेश घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और उसका शव डबरी में तैरता हुआ पाया गया, एक दिन पूर्व ही प्रेम नगर विकासखंड के ग्राम रघुनाथपुर में सरकारी नौकरी में डूबने से 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई थी डबरी में डूबने से हो रही सिलसिलेवार मौत ने डबरी की सुरक्षा पर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। बाहर हाल झाड़ियों के बीच डबरी में फंसे कमलेश के शव को पुलिस की उपस्थिति में बाहर निकाल लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि 13 वर्षीय कमलेश मिर्गी बीमारी से पीड़ित था और मिर्गी आने पर डबरी में गिर गया होगा और उसकी डूबने से मौत हो गई होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें