ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: ससुराल में घर जमाई बनकर रह रहे युवक की हुई संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाएं गंभीर आरोप 

Admin

Fri, Jul 27, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर-विगत 3 माह से ससुराल में रह रहे एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई बताया जाता है कि जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तारा निवासी इस युवक को संदेहास्पद परिस्थितियों में मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था मृतक को कुछ लोग भर्ती कराने के बाद वहाँ से भाग गए थे, चिकित्सकों की सलाह पर उसे आईसीयू में रखा गया था और वहां उसकी मौत हो गई थी मौत होने के बाद परिजनों ने भी उसकी मौत को लेकर सवाल उठाए हैं।
गौरतलब है कि ग्राम तारा निवासी उमेश अगरिया पिता रामधनी अगरिया विगत 5 माह पूर्व तोरगा ग्राम की एक युवती को भगाकर घर ले गया था और दोनों बतौर पति-पत्नी रह रहे थे बाद में दोनों के परिजन शादी के लिए सहमत हो गए और दोनों पक्षों का एक दूसरे के यहां आना जाना भी शुरू हो गया,  लगभग 3 माह पूर्व उमेश अपने ससुराल ग्राम तोरगा में बतौर घर जमाई बनकर रहने लगा था। 22 जुलाई को उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था यदि यहां के स्वास्थ्य कर्मियों की माने तो भर्ती कराते समय उसके साथ कुछ लोग आए थे जो बाद में न जाने कहां चले गये। इधर पीड़ित युवक की स्थिति कमजोर देखते हुए उसे आईसीयू में दाखिल कराया गया था आईसीयू में  मृतक का जीजा अपने भांजे लक्ष्मण को भर्ती कराया था स्ट्रेचर में कहीं जांच के लिए जाते वक्त उसकी नजर उमेश पर पड़ी तो वह बातचीत नहीं कर पा रहा था, विगत 25 जुलाई को इसकी जानकारी व मोबाइल से अपने ससुराल में दिया सूचना मिलने पर उसके पिता सहित अन्य संबंधी अस्पताल पहुंचे और 26 जुलाई की सुबह 4:15 बजे के लगभग उसकी मौत हो गई ससुराल में रहने वाले पुत्र की मौत को लेकर परिजनों के आरोपों को देखते हुए पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत उन्हें सौंप दिया, बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों के स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। परिजनों का यह भी कहना है कि 22 तारीख से अस्पताल में भर्ती होने या गायब होने के बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी मृतक के ससुराल पक्ष की ओर से नहीं दी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें