: सात सूत्रीय मांग...धरने पर बैठे किसान...
Admin
Thu, Oct 28, 2021
सूरजपुर. भैयाथान ओडगी क्षेत्र के किसान आज यहां सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया है जिसमे भाजपा के नेता भी शामिल है इधर, इस धरना प्रदर्शन पर भटगांव विधायक ने भाजपा पर बगैर मुद्दे के सियासत करने का आरोप लगाया है. उन्होंने भाजपाइयो से पूछा है आज किसानों के हितैषी बनने पहले ये बताये कि अपने 15 वर्ष के कार्यकाल में किसानों के लिए क्या किया है. बहरहाल भैयाथान के जिला सहकारी केन्द्रीय मर्यादित बैंक व धान खरीदी केन्द्रों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में किसान धरना प्रदर्शन कर जिन किसानों के खाते से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि फर्जी तरीके से आहरित की गई उक्त राशि किसानों के खाते में जमा कराई जाए. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना राशि के भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही किया जाए. विगत वर्ष धान खरीदी में किसानो के द्वारा धान बिक्री के उपयोग में लाए गए बारदाने (बोरे) की राशि किसानों के खाते में जमा किये जाने, धान खरीदी केन्द्र में किसानो के द्वारा किये गए हमाली का मजदूरी भुगतान की राशि किसानों के खाते में जमा किये जाने,खाताधारक किसानों को एटीएम और चेकबुक तत्काल दिए जाने, प्रत्येक धान खरीदी केन्द्र में किसानों हेतु छायादार विश्राम स्थल, पेयजल व शौचालय की समुचित व्यवस्था किये जाने तथा विभिन्न सहकारी समितियों में संचालक मंडल के करीबी रिश्तेदार व सेवा नियम 2018 के विरुद्ध की गई नियुक्तियों को रद्द कर स्थानीय नए कर्मचारियों की नियुक्ति किये जाने की मांग जाहिर की है. इस प्रदर्शन में अब तक भाजपा के पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, अजजा महामंत्री सत्यनारायण पैकरा, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, राजीव प्रताप सिंह, राजेश तिवारी, सुभाष राजवाड़े, मार्तण्ड साहू, लालचंद शर्मा , सावन गोयल, प्रकाश दुबे, लवकेश पैकरा, कुमरेश दुबे,विराट प्रताप सिंह, अमन सिंह, सम्मलित हुये.
इधर इस धरना को लेकर भटगांव के विधायक व संसदीय सचिव ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह किसानों का नही बल्कि भाजपा का आंदोलन है पर भाजपा सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ भी कर रही है उनके पास मुद्दों का अभाव है तभी तो इस निराधार मामले में अपनी जगहँसाई करा रहे है और किसानों को बरगला रहे है. सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए विधायक ने कहा कि पीएम किसान बीमा राशि मामले में कार्रवाई हो चुकी है आरोपी गिरफ्तार है प्रशासन आरोपियों की कुर्की की तैयारी कर रहा है बारदाने की राशि किसानों के खाते में जमा कराई जा चूंकि है. जो किसान हस्ताक्षर करते है उन्हें चेक बुक एटीएम दिया जा चुका है खरीदी केंद्रों में पेयजल हेतु हेण्डपम्प दिए गए है जहाँ नए केंद्र खोले गए है वहा भवन आदि की मंजूरी मिल गई है शीघ्र पूरा किया जाएगा. नियुक्ति हुई नही है तो किसे रद्द कराना चाहते है। इन तमाम जबावो के साथ विधायक ने भाजपा के नेताओ से पूछा कि उनके 15 वर्ष के कार्यकाल में कितने नए केंद्र खुले कितने में व्यवस्था कराई और कितने भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई हुई पहले वे बताये फिर इस तरह की नौटंकी करे। जबकि हमने दुरस्थ अंचल तक मे कई केंद्र खोल कर किसानों को राहत पहुचाया है यहां तक कि बिहारपुर जैसे क्षेत्र में एटीएम की सुविधा भी शुरू कराई जा रही है.
विज्ञापन
विज्ञापन