ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: सामाजिक गठबंधन से कांग्रेस की बनेगी सरकार - अमरजीत भगत

Admin

Tue, Jul 17, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- अजा, अजजा और पिछड़ा वर्ग के गठबंधन से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी, कांग्रेस का लक्ष्य 46 से 70 सीटें जीतने का है और इसके लिए यह समीकरण रामबाण साबित होगा। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से कोई भी नहीं रोक सकता। यह बातें एसटी, एससी, ओबीसी एकजुटता अभियान के लिए सूरजपुर पहुंचे आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेष अध्यक्ष अमरजीत भगत ने स्थानीय विश्राम भवन में पत्रकारों से मुलाकात के दौरान व्यक्त किये। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 29 सीटें अजजा वर्ग के लिए आरक्षित हैं, उनमें से 20 सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं। जब प्रदेष में एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग के लोग कांग्रेस के समर्थन में आयेंगे तो परिणाम पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में होगा। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके ने कहा कि प्रदेष में पूरा माहौल कांग्रेस के पक्ष में है, नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। किसी भी समीकरण और प्रयासों को पार्टी के कार्यकर्ता पूरा करने के लिए तत्पर हैं। सूरजपुर विश्राम भवन में उन्हांने जिले के समस्त ब्लाक अध्यक्षों और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ- साथ अजा, अजजा और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली और चुनावी तैयारी के तहत उने रिचार्ज किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक खेलसाय िंसंह, पूर्व मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह, पूर्व विधायक भानूप्रताप िंसंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अषोक जगते, षिवभजन मराबी, इस्माइल खान, अष्विनी सिंह, महेन्द्र साहू, तुलसी यादव, पूर्णीमा राजवाडे़, शषि सिंह, जगदीष यादव, शोभित राम, राकेष गुप्ता, छत्तर लाल सावरे, जिपं सदस्य विंदा सावरे, कालीचरण अग्रवाल, बिमलेष दत्त तिवारी, रामचंद्र यादव, नरेष राजवाडे़, अजय सोनवानी, विद्या सागर, मेहदी यादव, षिवनारायण गुप्ता, गुलखान, इम्तियाज जफर, त्रिभूवन सिंह, रामलखन सिंह, रामचंद्र सिंह, कुसुम राजवाडे़, सूरज आयाम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें