: सिंहदेव ने ली जोन व सेक्टर प्रभारियों की क्लास, चुनाव जीतने के दिए मंत्र
Admin
Sun, Jul 29, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- जिला मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव ने तीन विधानसभा के जोन व सेक्टर प्रभारियों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों व मौजुदा जनप्रतिनिधियों की मेराथन बैठक लेकर चुनाव अभियान का श्रीगणेष कर दिया है। प्रभारियों की क्लास लेते हुए उन्होने पोलिंग व अनुविभाग कमेटी सहित प्रोजेक्ट शक्ति व पार्टी के द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत समीक्षा व रायशुमारी कर अगले सौ दिन के लिए पार्टी के तय कार्यक्रमों से अवगत कराया। वही उन्होने केन्द्र सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि संस्थागत ढांचे को अनदेखा कर सरकार काम कर रही है। वहीं उन्होने बातों ही बातों मे कहा कि तैयार रहें दोनो चुनाव भी एक साथ हो सकते हैं। साथ ही राष्ट्रीय परिदृश्य में अन्य दलों से हो रहे गठबंधन को लेकर भीे अवगत कराया और कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं के दम पर मैदान में उतरेगी। इसके पूर्व साधुराम सेवा कुंज पहुंचे श्री सिंहदेव का स्वागत प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े व पूर्व मंत्री डाॅ. पे्रेमसाय सिंह ने किया। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर उन्होने राज्य सरकार की विकास यात्रा पर कड़ा निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन की अगुवाई में राजनीतिक दल रूपी कार्यक्रम करना शर्म की बात है। कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होने तीनों विधानसभा के सूरजपुर, प्रेमनगर, रामानुजनगर, ओड़गी, भैयाथान, प्रतापपुर सहित वाड्रफनगर ब्लाक के जोन व सेक्टर प्रभारियों से पृथक पृथक भी रायशुमारी की। उन्होने कहा कि अब उल्टी गिनती के साथ आखिरी अध्याय भी शुरू हो गया है। सांगठनिक कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्होने बताया कि आगामी 31 जुलाई से 10 अगस्त तक शहरी क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। साथ ही विधानसभा के समन्वयकों की भी नियुक्ति की जानकारी देते हुए बताया कि प्रेमनगर विधानसभा के समन्वयक अजय अग्रवाल अम्बिकापुर, भटगांव के बलराम मुखर्जी तथा प्रतापपुर के जे.पी. श्रीवास्तव विधानसभा समन्वयक होगे!
वही सरगुजा के समन्वयकों के संबंध में भी बताया कि रामानुजगंज में अर्जुन यादव, लुण्ड्रा में निति सिंह, अम्बिकापुर में यु.एस. सिंहदेव, सीतापुर में राजू बाबरा तथा सामरी में आर.पी.सिंह विधानसभा समन्वयक होगें। इस दौरान कार्यक्रम का संचालक सुनील अग्रवाल ने किया व जिले का वृत व स्वागत उद्बोधन बलराम मुखर्जी ने दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या मंे कांग्रेस के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।सलका की कमान मुकेश व शहर की डोसी को
प्रस्तावित नए ब्लाॅक में सलका ब्लाॅक में मुकेश अग्रवाल, लटोरी के रामचन्दर यादव व बिहारपुर में मन्देश गुर्जर प्रभारी अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगंे वहीं सूरजपुर शहर अध्यक्ष के रूप में संजय डोसी प्रभारी के रूप में कार्य करेगें। इनकी विधिवत् घोषणा कार्यक्रम के दौरान की गई।
टिकट चयन में ब्लाॅक कांग्रेस की होगी अहम भूमिका
सिंहदेव ने अपने वक्तव्य में सीधे तौर पर कहा कि टिकट चयन मंे ब्लाॅक कांग्रेस की अहम भूमिका होगी। जिन विधानसभाओं से एक मात्र नाम जाएगा। उनकी टिकट लगभग पक्की है। साथ ही उन्होने यह भी कहा कि जो रायपुर और दिल्ली की दौड़ लगाएगें वे अपने आप को मैदान से बाहर समझें। सिंहदेव ने यह भी कहा कि चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी ब्लाॅक व जिले में आवेदन दे सकते हैं।
वही सरगुजा के समन्वयकों के संबंध में भी बताया कि रामानुजगंज में अर्जुन यादव, लुण्ड्रा में निति सिंह, अम्बिकापुर में यु.एस. सिंहदेव, सीतापुर में राजू बाबरा तथा सामरी में आर.पी.सिंह विधानसभा समन्वयक होगें। इस दौरान कार्यक्रम का संचालक सुनील अग्रवाल ने किया व जिले का वृत व स्वागत उद्बोधन बलराम मुखर्जी ने दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या मंे कांग्रेस के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।सलका की कमान मुकेश व शहर की डोसी को
प्रस्तावित नए ब्लाॅक में सलका ब्लाॅक में मुकेश अग्रवाल, लटोरी के रामचन्दर यादव व बिहारपुर में मन्देश गुर्जर प्रभारी अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगंे वहीं सूरजपुर शहर अध्यक्ष के रूप में संजय डोसी प्रभारी के रूप में कार्य करेगें। इनकी विधिवत् घोषणा कार्यक्रम के दौरान की गई।
टिकट चयन में ब्लाॅक कांग्रेस की होगी अहम भूमिका
सिंहदेव ने अपने वक्तव्य में सीधे तौर पर कहा कि टिकट चयन मंे ब्लाॅक कांग्रेस की अहम भूमिका होगी। जिन विधानसभाओं से एक मात्र नाम जाएगा। उनकी टिकट लगभग पक्की है। साथ ही उन्होने यह भी कहा कि जो रायपुर और दिल्ली की दौड़ लगाएगें वे अपने आप को मैदान से बाहर समझें। सिंहदेव ने यह भी कहा कि चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी ब्लाॅक व जिले में आवेदन दे सकते हैं।विज्ञापन
विज्ञापन