ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: सीएम के निर्देश के बाद जागा जिला प्रशासन.... अवैध परिवहन करते हुये 38 वाहनों पर कार्यवाही..

Admin

Sat, Jan 29, 2022

विशाल पटेल
सूरजपुर. जिले में रेत का खेल बडे पैमाने पर किया जा रहा है इतना ही नही पुरे छत्तीसगढ में रेत माफिया किस कदर ग्रामीण अंचलो की नदी नालो का दोहन कर रही है किसी से छिपी नही है लिहाजा मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आखिरकार सूरजपुर जिला प्रशासन की टीम नींद खुली और ताबडतोड कार्यवाही करते हुये अवैध रेत की परिवहन करते हुये 38 वाहनो पर कार्यवाही की है. जिले में आज खनिज विभाग ने 6 वाहन, सूरजपुर भैयाथान,प्रतापपुर एसडीएम ने अवैध रेत, ईट परिवहन करते पाये जाने पर वाहनो को जप्त कर थानो को सपुर्द किया है.

रेत के खेल की सियासत
जिले के खनन माफिया का खुद का राज चल रहा है नदी क्षेत्र में जेसीबी से मशीन से खनन परिवहन से ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है गांव की सडके क्षतिग्रस्त हो रही है तो वही पुल पुलिया जर्जर हो रहे है तो वही सत्ता मिलने पर सुखा मिटाने सत्तासीन नेताओ ने नदी का सीना छलनी कर रेत की मनमानी निकासी कर परिवहन में लगे हुये है. ग्रामीणो की शिकायत पर जिला प्रशासन का आंख बंद कर लेने से ग्रामीणो का गुस्सा आसमान में है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें