ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: सूरजपुर जिले का युवक पीएम से मिलने निकल पडा पैदल ही...पीएम नरेन्द्र मोदी से हुआ प्रभावित...पदयात्रा के दौरान मिल रहे समर्थन से हौसले हुये बुलंद...

Admin

Wed, Aug 18, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता एंव उनकी कार्यप्रणाली से वशीभूत होकर जिले का एक युवक हाथ में तिरंगा थामें पैदल चल पडा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने. सूरजपुर जिले के सोहागपुर के ग्रामीण राजीव कुमार राजवाडे 25 वर्ष की प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जुनुन ऐसा कि उनसे मिलने तिरंगा हाथ में लेकर पैदल ही निकल गया है. 10 अगस्त को अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम से 11 बजे हाथ में तिरंगा लेकर पदयात्रा करते हुये निकला अभी वह बेमेतरा जिले के बेरला गांव पहुचा है. पदयात्रा कर रहे राजीव ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अंत्यंत्र प्रभावित है उनकी कई महत्वपुर्ण योजना चल रही है आजादी के 75 वर्षगाठ पर मनाये जाने वाले अमृत महोत्सव से भी प्रेरणा मिली. अमृत महोत्सव के तहत देश की आजादी मे योगदान, राष्टृगान का विडियो पोर्टल में अपलोड करना है और बहुत से कार्य करना है मेरे दिमाग में ख्याद कि मै भी एक संदेश लेकर निकला हूं और पीएम मोदी से मिलने निकल गया. पदयात्रा के दौरान राष्टृ प्रेम अनेकता में एकता का संदेश देते हुये आगे बढ रहे है. जिले के इस युवक की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने की चाह कहे या सनक और हजारो किलोमीटर की पदयात्रा के लिये निकल पडे इस युवक को लोग दिल से सहयोग कर रहे है जिससे पदयात्रा कर रहे युवक के हौसले और बुलंद हो रहे है.
पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई नेताओ ने की हौसला अफजाई
हाथ में तिरंगा थामें पदयात्रा करते हुये प्रधानमंत्री से मिलने के लिये निकले राजीव राजवाडे की मुलाकात प्रदेश के नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता सरोज पाण्डे एंव पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिह से मुलाकात हुई उन्होने लोवर जुते नगद राशि उपलब्ध कराते हुये हौसला अफजाई किया और आगे का रुट चार्ट व पार्टी से एक पत्र बनवाकर दिया है.
परिवार में दो भाईयो में छोटा राजीव शुरु से भारतीय जनता पाटी से जुडे रहे इस दौरान वह कई नेताओ के साथ रहे. जनपद का चुनाव भी लड चुका है बीए सेकण्ड वर्ष तक पढाई की है. राजीव कुछ अलग करना चाह रहे है एक दिन में 50 किलोमीटर पदयात्रा कर रहे है पदयात्रा के दौरान बहुत से लोगो से मुलाकात हो रही है लोग खुलकर मदद सहयोग भी कर रहे है जिससे उनका उत्साह प्रतिदिन बढते जा रहा है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें