: सूरजपुर-धान बीज व खाद के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने उड़नदस्ता टीम हुई सक्रिय.....
Admin
Tue, Jun 9, 2020
सूरजपुर- जिले भर में चल रहे धान बीज व खाद के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए जिले में भी कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम सक्रिय हो गई है। हालांकि इस टीम के हत्थे अब तक कोई दुकानदार चढ़ा नही है। अलबत्ता यह जरूर है कि टीम के सक्रिय होने की खबर के साथ ही नगर की बीज व खाद की दुकाने आज लगभग बंद रही। ज्ञात हो कि अम्बिकापुर संभाग मुख्यालय में जिला प्रशासन पिछले दो दिनो से धान बीज व खाद के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए छापामार कार्रवाई कर रही है। जिससे कई दुकानो को सील भी कर दिया गया है। इस तारतम्य में सोमवार से सूरजपुर जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। कृषि उपसंचालक दिनेश कुमार कोसले ने बताया कि दुकानो की जांच के लिए उड़नदस्ता टीम गठित कर दी गई है जो शीघ्र ही दुकानो की जांच पड़ताल कर किसानो को सही धान बीज व खाद उपलब्ध कराने का काम करेगी। उन्होने बताया कि हालांकि अभी उनके पास ऐसी शिकायत सामने नही आई है जिसमें किसानो को गलत बीज व उंचे दाम पर खाद दिए जा रहें हो फिर भी एहतियात के तौर पर उड़नदस्ता टीम गठित कर निगरानी के लिए कहा गया है। श्री कोसले ने बताया कि वे व कृषि विभाग किसानो को वाजिब दाम पर खाद व बीज उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। टीम के सक्रिय होते ही दुकानो के गिरे शटरखबर है कि उड़नदस्ता टीम गठित होते ही सक्रिय हो गई और आज भैयाथान तक दबिश की खबरें रही। हालांकि कोई दुकानदार हत्थे नही चढ़ा है। बताया यह भी जाता है कि टीम के सक्रिय होते ही नगर की तमाम बीज व खाद की दुकानो की शटरें डाउन हो गई।249 पंजीकृत दुकाने कृषि उपसंचालक ने बताया कि जिले में 249 पंजीकृत बीज दुकाने है तथा 53 दुकानो को कीटनाशक दवा बेचने के लिए पंजीकृत किए गए है। जिले में 1 लाख 31 हजार खेतिहर किसान है। 15 हजार 297 ऐसे किसान भी है जो वनभूमि पर पट्टा हासिल कर खेती कर रहें है। जबकि 153 सहकारी दुकानो के माध्यम से खाद बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। कृषि उपसंचालक ने बताया कि इसके बाद भी अगर किसानो को गलत बीज व खाद बेचा जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। किसानो के मामले में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन