ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: सूरजपुर में 13 अप्रैल से 10 दिन का होगा लॉकडाउन.... कलेक्टर ने जारी किया आदेश....उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई.....

Admin

Sun, Apr 11, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर-सूरजपुर जिले में लगातार बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुये कलेक्टर रणवीण शर्मा ने लाकडाउन का आदेश जारी किया है इस दौरान सूरजपुर जिले के सभी सीमाएं सील होंगीं. 13 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 23 अप्रैल की रात 12 बजे तक यह लॉकडाउन होगा. आवश्यक सेवाओं की दुकानों को छोड़कर सब बंद रहेंगे. जिले में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता देखते हुए सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने 10 दिन का सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. इसके तहत आवश्यक सेवाओं व दुकानों को छोड़कर जिला बंद रहेगा. कलेक्टर के द्वारा जारी आदेश में मेडिकल व पेट्रोल पंप को बंद से मुक्त रखा गया. पेट्रोल पंप पर शासकीय वाहन व अति आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही पेट्रोल मिल पाएगा. जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगीं व साप्ताहिक व हाट-बाजार बंद रहेंगे. दुग्ध पार्लर व दुग्ध वितरण, पेट शॉप, एक्वेरियम समेत न्यूज पेपर के हॉकरों को सुबह 6 से 8 बजे तथा शाम 5 से 6.30 बजे तक ही वितरण की अनुमति होगी.. एलपीजी गैस सिलेंडर की एजेंसियां फोन पर बुकिंग करने के बाद घर पहुंच सेवा देंगे. शराब दुकानें बंद रहेंगीं औद्योगिक संस्थानों व निर्माण इकाइयों को कैंपस के भीतर आवश्यक व्यवस्था करते हुए संचालन की अनुमति होगी. धार्मिक, सांस्कृतिक व पर्यटन स्थल बंद रहेंगे. किसी प्रकार की सभा जुलूस व सामाजिक-राजनीतिक आयोजन भी बंद रहेंगे.जिले के सभी केंद्रीय, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सार्वजनिक, निजी कार्यालय के साथं बैंक बंद रहेंगे.शादी व दशगात्र में मात्र 20 व्यक्तियों के शामिल होने की ही अनुमति होगी. आपात स्थिति में फोरव्हीलर वाहन में ड्राइवर समेत 4, ऑटो में ड्राइवर समेत 3 तथा बाइक में 2 व्यक्तियों को बैठने की अनुमति होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें