: सूरजपुर में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन.... कलेक्टर ने जारी किया आदेश....उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई....
Admin
Sat, Apr 17, 2021
राजेश सोनी
सूरजपुर-सूरजपुर जिले में लगातार बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुये कलेक्टर रणवीण शर्मा ने लाकडाउन की अवधि 26 अप्रैल प्रात 6 बजे तक बढा दिया है इस दौरान सूरजपुर जिले के सभी सीमाएं सील होंगीं. आज जारी किये आदेश मे 26 अप्रैल की प्रात 6 बजे तक यह लॉकडाउन होगा. आवश्यक सेवाओं की दुकानों को छोड़कर सब बंद रहेंगे. इस दौरान फल सब्जी किराना के लिये ठेले के माध्यम से सुबह 6 बजे से 12 बजे आशिक राहत दिया गया है शासकीय उचित मुल्य की दुकान निर्धारित समय मे कोरोना गाईड लाईन के तहत खुलेगी. कलेक्टर के द्वारा जारी आदेश में मेडिकल व पेट्रोल पंप को बंद से मुक्त रखा गया. पेट्रोल पंप पर शासकीय वाहन व अति आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही पेट्रोल मिल पाएगा. जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगीं व साप्ताहिक व हाट-बाजार बंद रहेंगे. दुग्ध पार्लर व दुग्ध वितरण, पेट शॉप, एक्वेरियम समेत न्यूज पेपर के हॉकरों को सुबह 6 से 8 बजे तथा शाम 5 से 6.30 बजे तक ही वितरण की अनुमति होगी.. एलपीजी गैस सिलेंडर की एजेंसियां फोन पर बुकिंग करने के बाद घर पहुंच सेवा देंगे. किसी प्रकार की सभा जुलूस व सामाजिक-राजनीतिक आयोजन भी बंद रहेंगे.जिले के सभी केंद्रीय, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सार्वजनिक, निजी कार्यालय के साथं बैंक बंद रहेंगे.
विज्ञापन
विज्ञापन