ब्रेकिंग

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

सूचना

: सूरजपुर में 8 सितम्बर को लगेगी नेशनल लोक अदालत

Admin

Thu, Aug 23, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- नेशनल लोक अदालत का आयोजन आगामी 8 सितम्बर को जिला न्यायालय सूरजपुर में किया जायेगा। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिवप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि लोक अदालत में बैंक ऋण, विद्युत, जल, एवं टेलीफोन के बकाया देयकों का प्री-लिटिगेशन तथा न्यायालय मे लंबित राजीनामा योग्य अपराधिक प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा, परिवारिक विवाद, जिला न्यायालय में लंबित राजस्व प्रकरणों को आपसी समझौते के माध्यम से निराकरण किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यदि किसी का प्रकरण न्यायालय मे लंबित हो, जो समझौता योग्य मामला हो वह अवसर का लाभ उठाकर शीघ्र, सुलभ न्याय प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि उक्त नेशनल लोक अदालत में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल द्वारा संचालित प्रोत्साहन योजना के तहत् विद्युत देयकों में दी जा रही अधिभार की छूट का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर कार्यालय में या ग्राम पंचायतों में संचालित लीगल एड क्लीनिक में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय के फोन नं0 07775-266122 पर संम्पर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें