ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: सोने के लिए रेल्वे ट्रेक पार कर जा रहा था घर- अदानी की मालगाड़ी ने मारी टक्कर और हमेषा के लिए वहीं सो गया वृद्ध

Admin

Sat, Aug 25, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- देर रात रेल्वे ट्रेक पार कर अपने पुराने घर से नये घर जा रहा 62 वर्षीय ग्रामीण अदानी की मालवाहक ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया और ग्राम तुर्राबाबा देवधाम में आयोजित धार्मिक भण्डारे भी स्थगित कर दिये गये। गौरतलब है कि ग्राम चंदरपुर ढुन्ड्रा निवासी विजय सिंह गोंड के चाचा शंकर राम गोंड आत्मज षिवटहल सिंह 62 वर्ष 24 अगस्त की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच अपने पुराने घर से खाना खाकर नये घर में विश्राम करने जा रहा था। दोनों घर के मध्य रेल्वे ट्रेक को पार कर ही रहा था कि अचानक ट्रेन आ गई और शंकर सिंह उसकी ठोकर से औंधे मुंह गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और वहां लोगों का मजमा लग गया। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल लाया और पोस्टमार्टम पष्चात शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार इस रेल्वे ट्रेक से कोयला परिवहन का कार्य होता है। रात 9-10 बजे के लगभग अदानी कोल माईन्स परसा का कोयला लेकर मालगाड़ी चंदरपुर ओवर ब्रीज के पास से गुजरी थी इसी मालगाड़ी से हादसा हुआ है। गांव में फैला मातम, धार्मिक आयोजन हुए निरस्त मालगाडी से टकराकर असमय काल के गाल में समा जाने वाले शंकर राम गोंड गांव के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। इनकी मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम फैल गया। इस घटना के बाद तुर्राबाबा देव स्थान पर आयोजित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और भण्डारे इनके निर्धन के बाद स्थगित कर दिये गये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें