: 6 महीनो से वेंटिलेटर धुल खा रहा….सोनोग्राफी है बंद….यह है जिला अस्पताल का हाल….
Admin
Fri, Apr 16, 2021
राजेश सोनी
सूरजपुर.-जिले की स्वास्थ्य सेवाओ पर अक्सर सवाल उठते आ रहे थे संसाधन के बावजुद जीवनदायिनी मशीने पडे पडे धुल खा रहे है जब जिला मुख्यालय का जिला अस्पताल का यह हाल है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि अन्य स्वास्थ केन्द्रो का हाल क्या होगा. गौरतलब है कि नये जिला चिकित्सालय का संचालन सही तरीके नही होने से यहा पर उपलब्ध मशीने कई महिनो से शो पीस पडा हुआ है प्रभारी के भरोसे संचालन होने से जिला अस्पताल मेे जीवनदायिनी वेंटिलेटर कई महीनो से बंद पडा हुआ है. जिला चिकित्सालय में पहले सप्ताह में एक दिन सोनोग्राफी होता है फिलहाल महिनो से बंद पडा हुआ है कुछ दिन पूर्व स्वास्थ विभाग ने बताया था कि नये रेडियोलाजिस्ट की नियुक्ति किया गया है पर नये रेडियोलाजिस्ट अंबिकापुर से एक दो बार आये और अपना स्वास्थ का हवाला देते हुये अपनी सेवाये देने से इंकार कर दिया है जिससे जिले के लोगो को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओ का लाभ नही मिल पा रहा है.
भाजपा जिलाध्यक्ष ने की मांग
भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने जिला अस्पताल की आवश्यक सुविधाओ को लेकर सवाल उठाये है उन्होने कलेक्टर से मांग की है कि जिला अस्पताल में पिछले कई महीनों से 6 नग वेंटिलेटर आकर शो पीस पड़े हुए है उसे प्रारंभ किया जाये. इस संबंध मे श्री अग्रवाल ने प्रभारी CMHO से बात की और उन्होने स्वीकार किया कि मेडिसिन डिपार्टमेंट की लापरवाही से वेंटिलेटर प्रारम्भ नही हो सके हैं जबकि विभाग के टेक्नीशियन 2 बार रायपुर जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं. श्री अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में कोरोना की स्थिति देश व प्रदेश के साथ जिले में भी भयावह हो गई है और जिले में व्यवस्था होने के बावजुद जिले के लोगों को आवश्यक सुविधा का लाभ नही मिल पा रहा. जिससे जिला अस्पताल से गंभीर होने पर मरीज को रेफर कर दिया जा रहा है. राज्य के कई अस्पतालो में बेड तक खाली नही है जिससे मरीजो की मौते हो रही है बहुत दुख की बात है कि जिला अस्पताल में वेंटिलेटर का बन्द पहा हुआ है जिससे साफ जाहिर होता है जिला अस्पताल का संचालन किस तरह हो रहा है.
जिले में कोरोना संक्रमण की संख्या में लगातार वृद्धि
जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजो मिलने की संख्या में लगातान वृद्धि देखी जा रही है कल गुरुवार को 375 तो वही आज शुक्रवार को 293 कोरोना के मरीज मिले तो वही 72 मौते भी हो चुकी है. फिलहाल कोरोना ने जिले कलेक्टर के बगले में दस्तक दिया है बंगले में काम करने वाले पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाये गये है तो वही संयुक्त कलेक्टर भी कोरोना संक्रमित हुये है.
विज्ञापन
विज्ञापन