: स्कूलो के पास सजी नशे की दुकाने.... नई पीढ़ी चढ़ रही भेंट....
Admin
Sat, Mar 13, 2021
राजेश सोनी
सूरजपुर-जिले में कई शैक्षणिक संस्थानो के सामने गुमटी,पान की दुकाने सजी हुई है जबकि कई सरकारी व निजी स्कूलो के सामने खुलेआम नशा के समान बीडी सिगरेट के साथ गुटका बेचा जा रहा है बच्चो की लत ना लगे इसके लिये जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग सहित स्वास्थ विभाग किसी तरह का कोई पहल नही किया जा रहा है संबंधित कागजो में उपस्थिति दर्ज कराने के लिये कार्यशाला,नशा विरोधी रैली के माध्यम से प्रसार प्रचार कर जागरुक किया जा रहा है. जबकि शासन के द्वारा जारी आदेश में स्कुलो के सामने व स्कुल से सौ मीटर के दायरे में किसी प्रकार का नशे से संबंधित दुकाने नही लगाने का प्रवाधान है. नगर के बडकापारा स्कुल के पास तो चाय की दुकान की आड में नशे का कारोबार संचालित है जिससे स्कुल आने जाने वाले छात्र-छात्राओ पर विपरित असर पड रहा है।
यह है कानून
नशे से संबंधित किसी प्रकार की सामाग्री स्कूल कॉलेज या किसी शिक्षण संस्थान के 100 मीटर की दूरी पर तंबाकू उत्पाद बेचना अपराध है साथ ही 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद बेचना भी अपराध की श्रेणी में आता है. नियमों के मुताबिक जहां तंबाकू उत्पाद बिकते हैं वहां 60 बाई 30 का डिस्प्ले लगाना जरूरी है जिसमें लिखा होना चाहिए कि 18 वर्ष से कम उम्र के ग्राहकों को तंबाकू उत्पाद नहीं बेचे जा सकते हैं। नियम का उल्लंघन होता है, तो दो सौ रुपए का जुर्माना लगाने का प्रवाधान है।
लापरवाह प्रशासन
जिला प्रशासन अतिक्रमण पर कार्यवाही तो करती है पर स्कूलो के सामने उसके आसपास जमे नशे के दुकानदारो को खुली छुट दे रखी है. स्कूलों के बाहर पसरे अतिक्रमण को अलग करने में संबंधित विभाग के जिम्मेदारों के पसीने छूट रहे हैं. शासकीय स्कूलों के बाहर जमे रसूखदार अतिक्रमणकारियों पर विभाग की मेहरबानी बनी है।
शिकायत के बाद भी नही की कार्यवाही
बडकापारा निवासी रौशन साहु ने बताया बडकापारा में प्राथमिक शाला से लेकर माध्यमिक विद्यालय संचालित है पूर्व में यहा के शिक्षको ने भी इस बावत शिकायत की थी कुछ कार्यवाही नही हुआ. श्री साहु ने नगर पालिका,एसडीएम,तहसीलदार,शिक्षा विभाग सहित कलेक्टर से शिकायत करते हुये बताया कि स्कूल के सामने के गेट से लगी कई गुमटी में सिगरेट, तंबाकू, गुटखा बिकता है. यहां प्रत्येक समय दुकान पर सिगरेट पीने वाले और पान गुटखा-खाने वालों का झुंड लगा रहता है. यहां पर पढने आने वाली छात्र-छात्राओं पर छींटाकशी भी खूब होती है. यहा तक की इस रास्ते से गुजरने वाले आम आदमी को भी आने जाने मंे असुविधा असहज महसुस होती है. उन्होने इस दिशा में उचित कार्यवाही करने की कलेक्टर से गुहार लगाई है।
इस संबंध में शिकायत मिली है मै खुद वहा जाउगा और कार्यवाही के लिये नगर पालिका सहित प्रशासन को अवगत कराया जायेगा।
विनोद राय
जिला शिक्षा अधिकारी,सूरजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन