ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: स्कूल से मध्यान भोजन का चावल चोरी करना पड़ा महंगा...नाबालिक सहित 5 गिरफ्तार....

Admin

Wed, Nov 16, 2022

सूरजपुर. सलका शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला से मध्यान भोजन के लिए रखे 4 बोरी चावल चोरी करने के मामले में पुलिस ने नाबालिक सहित 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 से 22 अक्टूबर के बीच स्कूल का ताला तोड़कर मध्यान भोजन के लिए रखे 4 बोरी चावल को अज्ञात चोर चोरी कर लिया था शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने धारा 457, 380 भादसं. के तहत अपराध दर्ज किया था. पतासाजी के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि घटना के पूर्व रात्रि में गांव के कुछ व्यक्ति स्कूल के पास घूमते देखे गए है संदेह के आधार पर ग्राम सलका निवासी जय सिंह व करन साहू को पकड़ा गया तो पूछताछ पर दोनों ने बताया कि अपने साथी गोरे लाल सिंह, ठाकुर सिंह व एक विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक के साथ मिलकर स्कूल का ताला तोड़कर मध्यान भोजन के लिए रखे 4 बोरी चावल को चोरी किया गया. आरोपियों के निशानदेही पर चोरी किए गए 4 बोरी चावल कीमत 3200 रूपये को बरामद किया गया. पुलिस ने आरोपी जयसिंह, करन साहू, गोरेलाल सिंह, ठाकुर सिंह को गिरफ्तार किया गया, वहीं एक विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक को विधि अनुसार किशोर न्याय बोर्ड के प्रस्तुत किया गया.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें