ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: स्वतंत्रता दौड़ एवं साईकिल रेस 14 अगस्त को सूरजपुर में

Admin

Sun, Aug 5, 2018

सूरजपुर- जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर के संयुक्त तत्वाधान में 14 अगस्त 2018 को स्वतंत्रता दौड एवं साईकिल रेस का आयोजन किया जा रहा है। स्वतंत्रता दौड का आयोजन 14 अगस्त को प्रातः 7ः30 बजे कार्यालय पुलिस अधीक्षक के समीप फाॅरेस्ट नाका से प्रारंभ होकर बस स्टैण्ड सूरजपुर में संपन्न होगी। स्वतंत्रता दौड में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार, मीडिया, खिलाड़ी सहित महाविद्यालय एवं विद्यालय के छा़त्र-छा़त्रा भाग लेंगे।स्वतंत्रता दौड के समापन पश्चात बस स्टैण्ड सूरजपुर से तेज साईकिल रेस प्रातः 9ः30 बजे प्रारंभ होकर सेवाकुंज से रिंग रोड होते हुए मानपुर होकर स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर के समीप संपन्न होगी। तेज साईकिल रेस की दूरी लगभग 6 कि.मी. निर्धारित की गई है। इसके पश्चात स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर में प्रातः 10ः00 बजे धीमी साईकिल रेस का भी आयोजन किया जा रहा है। तेज साईकिल रेस एवं धीमी साईकिल रेस महिला एवं पुरूष दोनो वर्गो के लिये आयोजित की जा रही है। दोनो वर्गो में किसी भी उम्र के प्रतिभागी भाग ले सकते है, उम्र का कोई बंधन नहीं है। साईकिल रेस में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को साईकिल स्वयं लाना होगा। दोनो वर्गो के विजेताओं हेतु *प्रथम पुरस्कार-साईकिल, द्वितीय पुरस्कार-ट्राली बैग व तृतीय पुरस्कार-ट्राली बैग एवं प्रमाण पत्र प्रदान* किया जायेगा। विजेताओं को पुरस्कार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर में दिया जायेगा। तेज व धीमी साईकिल रेस का पंजीयन खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर में कराया जा सकता है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें