ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का किया भव्य स्वागत...

Admin

Tue, Aug 20, 2019

सूरजपुर- सूरजपुर ब्लॉक के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नव पदस्थ जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर. एस. सिंह का भव्य स्वागत विश्रामपुर स्थित बैठक कक्ष में शॉल व श्रीफल देकर किया। डॉ आर. एस. सिंह लंबे समय से खंड चिकित्सा अधिकारी के पद पर ब्लॉक सूरजपुर में पदस्थ थे। राज्य शासन ने हाल में ही आदेश जारी कर इन्हें जिला सूरजपुर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थ किया है। इनके नियुक्ति से क्षेत्र वासियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। डॉ आर. एस. सिंह सरल, मृदुभाषी व कर्तव्य निष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं ।

स्वागत करते हुए

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ व कर्मचारियों ने मिलकर स्वागत कार्यक्रम को अभूतपूर्व बनाया। मंच संचालन विनोद तिवारी द्वारा किया गया। सभी सेक्टर व पीएचसी सीएचसी के कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का स्वागत फूल माला व गुलदस्ता देकर सम्मान किया। बड़ी संख्या में  कर्मचारियों सभी सेक्टर,सीएचसी पीएचसी के कर्मचारियों ने अपने मुखिया का स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में सभी संवर्ग के कर्मचारियों के साथ साथ चिकित्साधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद तिवारी ने किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम में उपप्रांताअध्यक्ष सबीना मंसूरी जी का विशेष सहयोग रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें