ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: स्वास्थ्य षिविर में दिखी पुलिस की सामाजिक सरोकार की झलक

Admin

Sun, Jul 1, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- क्षेत्र और जनता की सुरक्षा के साथ- साथ जनसामान्य के साथ सामाजिक सरोकार रखने की नई परम्परा शुरू करते हुए सूरजपुर पुलिस ने रामानुजनगर में स्वास्थ्य षिविर का आयोजन किया और 160 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःषुल्क दवाईयां वितरित की। पुलिस की इस पहल की लोगों के द्वारा भूरी- भूरी प्रषंसा की जा रही है। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल के द्वारा सामाजिक सरोकार पर आधारित मिषन सहयोग की शुरूआत की गई है, जिसके तहत जिले के थाना चौकी क्षेत्र के दुरस्थ ग्रामों में स्वास्थ्य षिविर लगवाने के निर्देष थाना चौकी प्रभारियों को दिया गया है। इसी कड़ी में रामानुजनगर थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह के द्वारा ग्राम साल्ही के खोरखोरीपारा में एसईसीएल विश्रामपुर के सहयोग से पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर एवं एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी के मार्गदर्षन में स्वास्थ्य षिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य षिविर में एसईसीएल विश्रामपुर के स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा ग्राम साल्ही, खोरखोरीपारा, आमगांव एवं राजापुर एवं आसपास के करीब 160 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरण किया वहीं आगामी बरसात के मौसम में होने वाले बीमारी एवं उनसे बचाव के तरीके, डीडीटी का छिड़काव एवं मच्छरदानी का उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। ‘‘सहयोग’’ के बैनर तले आयोजित स्वास्थ्य षिविर में आये ग्रामीणों को थाना प्रभारी रामानुजनगर के द्वारा पुलिस का सहयोग करने, अवैध गतिविधियों की जानकारी देने एवं किसी प्रकार का अपराध घटित होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने, बच्चों की चोरी व किडनी निकालने के अफवाह के संबंध में जानकारी दी गई। इस आयोजन में थाना प्रभारी रामानुजनगर रामेन्द्र सिंह, एसआई चित्रलेखा साहू, आरक्षक देवदत्त दुबे, रामसागर साहू, अमलेष्वर सिंह एवं एसईसीएल विश्रामपुर के स्वास्थ्य अमला सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें