ब्रेकिंग

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

सूचना

: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पुलिस ने चिन्हांकित किये डेंजर जोन, दुर्घटना रोकने डेंजर जोन में होगा सुधार

Admin

Tue, Aug 21, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिये गये निर्णय जिसमें ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करने, वाहनों के विरूद्व जिला स्तर पर चालानी कार्यवाही करने, सड़क की स्थिति एवं सुधार से पीडब्ल्यूडी एवं एनएच के अधिकारियों को अवगत कराते हुये रोड़ में हुये गढ़डे की मरम्मत, अंधे मोड़ एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ब्रेकर बनाने एवं स्टापर लगाने के निर्देश पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल ने दिये थे। एसपी जायसवाल के निर्देश पर सीएसपी डीके सिंह ने मंगलवार 21 अगस्त को एनएच, पीडब्ल्यूडी, कोतवाली एवं यातायात प्रभारी के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण कर ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर सूरजपुर के रिंग रोड़ के सेवाकुंज स्थित टर्निंग पर स्टापर लगाने एवं ब्रेकर बनवाने, सड़क के किनारे स्थित मिट्टी का मलबा हटाने ताकि टर्निंग पर रास्ता स्पष्ट दिखे, नया सर्किट हाउस, मानपुर, बड़कापारा, चन्दरपुर, महगवां, नमदगिरी चौक पर ब्रेंकर बनाने, अंधे मोड़ पर यातायात संकेतक बोर्ड लगवाने, आवश्यकतानुसार उक्त स्थानों पर रम्बल स्ट्रीप व रेडियम लगाने, स्टापर रखवाने, रिंग रोड़ छठघाट मोड़ पर पत्थर के खंभे गडे हुये है जिनमें रेड़ियम लगाने के निर्देश दिये। इसके अलावा सीएसपी डीके सिंह ने नेशनल हाईवे पर भी संयुक्त रूप से भ्रमण कर दुर्घटनाजन्य स्थानों का मुआयना कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कई बार सड़क पर आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाएं होती है दुर्घटनाओं को रोकने हेतु नगर पालिका को आवारा मवेशियों का उचित निराकरण करने, सड़कों की मोड़ के पास लगाये गये होर्डिंग जिनके कारण रास्ता नहीं दिखता उन होर्डिंग को शीघ्र हटवाने हेतु कहा। पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल के निर्देशन में यातायात नियमों का पालन न करने वाले 75 लोगों के विरूद्व सूरजपुर पुलिस ने एम.व्ही.एक्ट के तहत् कार्यवाही करते 15900 रूपये समन शुल्क अर्जित किया। सड़क दुर्घटना का एक और मुख्य कारण वाहन चालक शराब का सेवन कर अथवा तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करते है जिस कारण जनहानि होती है। जिले के थाना चौकी प्रभारियों के द्वारा ऐसे 50 वाहन चालकों का डाईविंग लायसेंस निरस्त कराने हेतु जिला परिवहन अधिकारी सूरजपुर को विधिवत् प्रतिवेदन भेजा गया है। पीडब्ल्यूडी के द्वारा बुधवार से ही कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी दीपक पासवान, यातायात प्रभारी सूरजन राम राजवाड़े, एनएच एसडीओ एसएल टोप्पो, पीडब्ल्यूडी एसडीओ डीके कनौजे, सब इंजीनियर विनोद सिंह सहित यातायात अमला सक्रिय रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें