ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: हड़ताली पटवारियों को SDM की समझाईस...

Admin

Mon, Jun 12, 2023

सूरजपुर. अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने पटवारियों को वापस कार्य पर बुलाने बावत् पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों का बैठक ली गयी। बैठक में बताया गया कि राज्य शासन के द्वारा एस्मा एक्ट लगाया गया है. गौरतलब है कि राजस्व विभाग के पटवारियों ने 15 मई 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है इसी वजह से शिक्षा सत्र चालू होने से एवं रिक्त पदों की भर्ती प्रकियाधीन होने से विद्यार्थियों को जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है, तथा कृषि कार्य के प्रारंभ होने के पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि सींमाकन, बटवारा, नामांतरण की कार्यवाही व अन्य शासकीय योजनाओं के लाभ हेतु किये जाने वाले आवश्यक महत्पूर्ण कार्य, पटवारी प्रतिवेदन के अभाव में राजस्व न्यायालयों के कार्य भी प्रभावित होने लगा है. छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979 (क 10 सन 1979) की धारा की उप-धारा (1) एवं (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार ने अनुसूची के-क खंड (सात) विभागाध्यक्ष तथा उनके अधीन कार्यालयों की सेवाओं में विनिर्दिष्ट अत्यावश्यक सेवा में राजस्व विभाग के पटवारियों द्वारा कार्य करने से इंकार किये जाने का प्रतिषेध करती है, जो आदेश जारी होने के दिनांक से आगामी 03 माह के लिए प्रभावी होगा। उक्त संबंध में एडीएम नरेन्द्र पैकरा ने बैठक में उपस्थित पटवारियों को  हड़ताल समाप्त कर कार्य में लौटने की कहा है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें