: हमारी मांगे पुरी करो......कोटवारों का प्रर्दशन....
Admin
Mon, Feb 15, 2021
राजेश सोनी
सूरजपुर- चार जिलो के सात सौ से भी ज्यादा कोटवारो ने रंगमंच मैदान पर एकत्र होकर अपनी तीन सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमत्री के नाम मांगो का ज्ञापन तहसीलदार को सौपा। सबसे निचले स्तर पर कार्यरत कोटवारो ने अपना दर्द बया करते हुये बताया कि आजादी के पूर्व से लेकर अभी तक शासन की सभी काम कर रहे है और उनकी मजदुरी भी मजदुरी दर से कम दिया जा रहा है. जिससे उनका जीवन चलाना कठीन हो गया है. दिये गये ज्ञापन मे बताया गया कि विधानसभा चुनाव के जनघोषणा पत्र में कोटवारो की मांग की पुर्ति करने की बात कही गई थी साथ ही कोटवारों को शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने की के साथ तीन सूत्रीय मांग को पुरी करने की घोषणा प्रातीय सम्मेलन में किया गया था लेकिन आज तक कोटवारो की एक भी मांग पुरी नही किया गया जिससे कोटवारो में निराशा असंतोष व्याप्त के साथ आर्थिक शोषित होकर घृणित जिन्दगी बसर करने के लिये विवश है। कोटवार एशोसिएशन के सभागीय अध्यक्ष धर्मपाल खण्डे ने बताया कि एक दिन का धरना प्रदर्शन में चार जिले के कोटवार सम्मलित होकर सरकार को अपनी मांगो को याद दिलाया है अगर समय रहते कोटवारो की मांग पुरी नही होती तो आने वाले दिनो में उग्र आंदोलन करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन