ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: हरेली तिहार के साथ होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ...

Admin

Wed, Jul 5, 2023

सूरजपुर.  छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशनानुसार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन पूरे प्रदेश में 17 जुलाई 2023 को हरेली तिहार के साथ प्रारंभ होगा। नोडल विभाग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा किया जाना है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी मार्गदर्शिका एवं कार्ययोजना अनुसार राजीव युवा मितान क्लब स्तर से लेकर राज्य स्तर तक छत्तीगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जाना है। जिले में छत्तीसगढिया ओलंपिक के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में संयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में समय सीमा के दौरान बैठक हुई, जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सहित जिले के समस्त अधिकरी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्टर द्वारा छत्तीसगढ़ियां ओलंपिक के लिए प्रत्येक स्तर पर समिति गठित करने तथा सफलतापूर्वक आयोजन करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन देते हेतु विस्तार से चर्चा किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें