ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की हुई मौत.... मुआवजा को लेकर परिजन व ग्रामीणो किया चक्काजाम..... लिखित आश्वासन देने पर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ..

Admin

Fri, Feb 4, 2022

विशाल पटेल
सूरजपुर. छत्तीसगढ़ हाइड्रो पावर प्लांट में पम्प ऑपरेटर की हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई है. घटना के 12 घण्टे बीत जाने के बाद भी कम्पनी के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नही पहुँचा तो आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम कर दिया. जिसके बाद मौके पर पहुंचे कंपनी के कर्मचारियों के लिखित आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हो सका. प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पासल में स्थित छत्तीसगढ़ हाइड्रो पावर प्लांट में पम्प ऑपरेट के पद पर कार्यरत युवक संजय सिंह पावले उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पासल की गुरुवार शाम को पॉवर प्लांट में कार्य करने के दौरान हाईटेंशन बिजली की चपेट में आ गया. जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान में लाया गया है जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है.घटना के 12 घण्टे बीत जाने के बाद भी कम्पनी का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नही पहुँचा तो आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा शुक्रवार सुबह मुख्य चैक भैयाथान में पहुँच चक्काजाम कर दिया. इस दौरान पुलिस बल मौके पर पहुँच चक्काजाम कर रहे परिजनों व ग्रामीणों को समझाइश दी लेकिन वे 50 लाख रुपए मुआवजा के साथ नौकरी की मांग पर अड़े रहे. जिसके बाद मौके पर पहुंचे कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा 20 लाख रुपए व घर के एक सदस्य को नौकरी के लिए लिखित में देने के बाद परिजनों व ग्रामीण माने. हालाकि मृतक के परिजनों को प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह के हाथों तात्कालिक सहायता राशि एक लाख रुपए दिया गया. जबकि अन्य मुआवजा राशि पीआरए ग्रुप के द्वारा 14 लाख,छत्तीसगढ़ हाइड्रो पॉवर प्लांट की ओर से 5 लाख रुपए एक महीने के अंदर देने के साथ ही मृतक के परिवार में एक व्यक्ति को नौकरी देने की बात लिखित में दी गई है. इस दौरान तहसीलदार ओपी सिंह, प्रतापपुर एसडीओपी अमोलक सिंह,थाना प्रभारी झिलमिली बसंत खलखो सहित काफी संख्या में भटगाव,ओड़गी के साथ चेन्द्रा,कुदरगढ़ सहित अन्य थाना व चैकी के पुलिसकर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें