ब्रेकिंग

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

हाथ आगे, नीयत पीछे; कसम खाकर बोले— 'भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाएंगे'

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 नवंबर 2022 को होगा....

Admin

Sat, Oct 15, 2022

सूरजपुर.   माननीय कार्यपालक अध्यक्ष उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के अध्यक्ष जिला न्यायाधीश श्री गोविन्द नारायण जागडे, न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य समस्त प्रकार के मामलों पक्षकारों को राहत उपलब्ध कराने हेतु जिला न्यायालय सूरजपुर एवं तालुका न्यायालय प्रतापपुर में 12 नवंबर 2022 को हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत आयोजन किया जा रहा है। हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत के तैयारी को को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री गोविंद नारायण जागडे ने जिला न्यायालय सूरजपुर के समस्त पैनल अधिवक्ताओं के साथ बार कक्ष में एवं समस्त बैंक अधिकारी, विद्युत विभाग नगरपालीका अधिकारी के साथ जिला न्यायालय के सभा कक्ष में दिनांक 14 अक्टूबर 2022 को बैठक संपन्न किया गया वहीं आज जिला न्यायाधीश ने लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में जिला न्यायालय एवं तालुका न्यायालय के समस्त न्यायाधीशों की बैठक ली। उक्त बैठक में जिला न्यायाधीश के साथ न्यायालय के सभी न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। बैठक में जिला न्यायाधीश ने विद्युत विभाग अधिकारी, नगरपालीका अधिकारी एवं बैंक अधिकारीयों से प्रीलिटीगेशन प्रकरणों को समय पर पेश करने व प्रकरण में उल्लेखित ऋण राशि, बिजली का बकाया बील, पानी एवं अन्य बकाया बील में कितने छुट प्रदान किये जा सकते है के संबंध में विस्तार चर्चा की। वहीं अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक मात्रा में राजीनामा योग्य लंबित प्रकरणों को लोक अदालत में रखे जाने तथा प्रकरण के निराकरण पर चर्चा की इस हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण एवं अन्य व्यवहारवाद प्रकरण तथा अन्य राजीनामा योग्य प्रकरण एवं प्रीलिटीगेशन प्रकरणों में बैंक ऋण राशि के मामले, बी.एस.एन.एल. के बकाया बील के मामले, इलेक्ट्रिीसिटी बकाया बील एवं अन्य वित्तीय संस्थाओं के मामले भी रखे जाएगें हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत में वर्चुअल एवं फिजिकल दोनो माध्यम से पक्षकार एवं अधिवक्तागण उपस्थित हो सकते है। वर्चचुअल मोड पर उपस्थित होने केलिए जिला एवं सत्र न्यायालय के लिंक https://districts.ecourts.gov.in/surajpur  के माध्यम से संबंधि खण्डपीठ के समक्ष जुड़ा जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें