ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: <strong>हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के परीक्षा परिणाम घोषित</strong>

Admin

Wed, May 10, 2023

सूरजपुर.   छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षाफल 2023 की घोषणा की गई। जिसके तहत जिले के हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2023 में कुल दर्ज परीक्षार्थी 10770 थे। जिसमें से कुल 10320 परीक्षार्थीयों के परिणाम घोषित हुए। जिसमें से कुल 8146 उत्तीर्ण हुए। प्रथम श्रेणी में 3384, द्वितीय श्रेणी में 4094 एवं तृतीय श्रेणी में 668 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। हाई स्कूल का परिणाम 78.93 प्रतिशत रहा। इस प्रकार हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2023 में कुल दर्ज परीक्षार्थी 10403 थे। जिसमें से कुल 10226 परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित हुए। जिसमें से  8307 उत्तीर्ण हुए। प्रथम श्रेणी में 1881, द्वितीय श्रेणी में 5364 एवं तृतीय श्रेणी में 1062 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम जिले में 81.23 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें