ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: हाथियों की आमद से लोग रहे हलाकान….भैयाथान क्षेत्र से हाथियों का दल रामानुजनगर पहुचा…दहशत ऐसी की रतजगा करते रहे ग्रामीण….

Admin

Fri, Oct 22, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिले में हाथियो का दल के विचरण से ग्रामीण दहशत जदा है बीती रात भैयाथान क्षेत्र से हाथियों का दल निकलकर बसदेई होते हुये रामानुजनगर वन परिक्षेत्र के पस्ता पहुच गया जहा पर दिन भर रहने के बाद 24 हाथियों का दल शाम को छुहिया होते हुये सरईपारा के पास के जंगल में पहुच गये तो वही वन अमला हाथियों की निगरानी में लगी हुई है. गौरतलब है कि जिले में डेरा जमाये 24 हाथियों का दल बीती रात विचरण करते बसदई पहुच गया है जिससे गांव में दहशत का माहौल रहा. वन विभाग की टीम ने लाउडस्पीकर से ग्रामीणो को हाथी की प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी देते हुये सचेत कर रहे थे. ग्रामीण डरे सहमे रतजगा करते रहेए हाथियों का दल शहर से मात्र 10 किलोमीटर दूरी तक पहुंच गया है इससे गांव के साथ शहर के लोगों को भी डर सताने लगा है अनहोनी ना हो इसको देखते हुए वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम लगतार लोगो को समझाईश देते रहे. ग्रामीण घर के बाहर ग्रुप बनाकर रात भर बैठे रहे. रात में विचरण करते रास्ते में पडने वाले खेत के फसल को निवाला बनाकर कई एकड की फसल को बर्बाद करते हाथियों का दल शिवप्रसादनगर के रास्ते रामानुजनगर परिक्षेत्र के पस्ता गांव पहुच गया वहा दिन भर बांस बाडी में मौजुद रहे तो वही शाम होते ही एक बार फिर हाथियों का दल छुहिया गांव के रास्ते सरईपारा के जंगल में पहुच गये है हालाकि वन अमला हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाकर उनके पीछे लगा हुआ है लेकिन जिस तरह हाथियों का दल शहरी क्षेत्र के करीब पहुंच रहा यह एक चिंता का विषय बन गया साथ ही वन विभाग के लिए भी चुनौती बन गया है कि बिना किसी हानि के हाथी कैसे जंगल भेजा जाये.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें