ब्रेकिंग

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

सूचना

: 108 एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की किलकारी......गर्भवती महिला का हुआ सुरक्षित प्रसव...... माँ-बेटी दोनों स्वस्थ......

Admin

Wed, Jan 6, 2021

राजेश सोनी

सूरजपुर- संजीवनी 108 एम्बुलेंस में गर्भवती महिला का हुआ सुरक्षित प्रसव.. माँ - बेटी दोनों है स्वस्थ...आपातकालीन परिस्थितियों में अपने नाम के अनुरूप संजीवनी साबित हो रही है... इसका एक उदाहरण ओड़गी में देखने को मिला.... जहां संजीवनी की टीम ने प्रसव पीड़ा बढ़ने पर गए गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया|दरअसल जिले के दुरस्थ क्षेत्र टमकी निवासी 27 वर्षीय गर्भवती महिला गुरणी बाई की प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजनों ने 108 को सूचना दी... सूचना मिलते ही ईटीएम और पायलट तत्काल तमकी पहुंचे और गर्भवती महिला का एम्बुलेंस में शिफ्ट कर हॉस्पिटल के लिए रवाना हुये ही थे इसी दौरान गुरणी बाई को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी...मौके की नजाकत को देखते हुये एंबुलेस की टीम ने परिजनों से बात कर ईआरसीपी की सलाह लेकर एम्बुलेंस को सड़क किनारे खड़ी कर प्रसव प्रक्रिया शुरू की और गर्भवती महिला ने स्वस्थ बेटी को जन्म देने पर बच्ची की किलकारी गूंजते ही परिजन खुशी से झूम उठे... सुरक्षित प्रसव के लिए परिजनों ने 108 की टीम को धन्यवाद दिया... प्रसव पश्चात माँ - बेटी को सीएचसी ओड़गी स्वास्थ केन्द्र में एडमिट कराया गया....आमतौर पर ओड़गी ब्लॉक से प्रसव पीड़ित महिलाओं को लेकर अस्पताल, वाहन ,चिकित्सक आदि को लेकर नकारात्मक खबरे ही सामने आती रही है।जिसमे कई बार नवजात अथवा महिलाओं की जान भी जा चुकी है पर आज की यह खबर सुकून देने के साथ ही संजीवनी की सार्थकता साबित हुई है|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें