ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: 18 प्लस टीकाकरण....शहरी क्षेत्र में दिखा उत्साह.... ग्रामीण क्षेत्रों में उदासिन रहा...

Admin

Mon, May 10, 2021

लंबी लगी रही कतार लेकिन सोशन डिस्टेंसिंग नही... नोक झोक.. दो सियासतदांन आपस मे भिड़े….!

सूरजपुर- नगर में 18 प्लस टीकाकरण को लेकर आज जहाँ शहरी क्षेत्र के लोगो मे खासा उत्साह रहा तो वही ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी लोग टीका को लेकर पूरी तरह जागरूक नही हो पाए है. जिले में आज करीब 1710 लोगो को टीका लगाया गया. जिला मुख्यालय के आयुष अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र में सुबह से लोग कतार में लग गए थे और अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे. यहां भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था. बहरहाल सोमवार को जिले में निर्धारित टीकाकरण केन्द्र नगर के सूरजपुर में 442, बिश्रामपुर 240, ओडगी 64, बिहारपुर 30, रामानुजनगर 161, देवनगर 187, भैयाथान 140, भटगांव 135,प्रतापपुर 148, जरही 78, प्रेमनगर 43,,उमेश्वरपुर में 44 टीकाकरण किये गये है. आज जिले के निर्धारित टीकाकरण केंद्र में अंत्योदय के 110, बीपीएल 529, एपीएल 933, फ्रंटवर्कर 140 सहित कुल 1712 हितग्राहियों को वैक्सीन लगाया गया है.

ऐसे में कैसे टूटेगा चैन
टीकाकरण केंद्र में भीड़ एकबारगी तो कोरोना संक्रमण को भूल ही गई थी. कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही कर रहा था अव्यस्था की स्थिति थी. पुलिस थी जरूर पर वह तब तक तमाशबीन रही जब तक अफसरों तक फोन नही खड़के. अफसरों तक फोन खड़काने की नौबत तब आई जब दो अलग अलग विचारधारा के सियासतदांन आपस मे भिड़ गए. खूब गहमागहमी हुई और जमकर व्यवस्था को लेकर एक दूसरे को कोसते रहे. कुछ देर के हंगामे के बाद दोनों नेताओं ने संयम बरता जिससे माहौल शांत हो सका. इस बीच पुलिस प्रशासन की ओर एएसपी दल बल के साथ मौके पर पहुँच गए और व्यवस्था बनाने की जुगत करने लगे. कोरोना की चैन तोड़ने तमाम प्रयास किये जा रहे है पर लापरवाही की हद सुबह सुबह देखी जा रही. बीच सड़क में सब्जी बाजार ,फल दुकान में उमड़े लोगो को न अपनी फिक्र है और न दूसरे की. यही हाल सब्जी मंडी का रहता है जब तक पुलिस पहुचती नही तब तक कोई मानता नही, सब भगवान भरोसे रहता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें