ब्रेकिंग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

सूचना

: 2 मरीज कि मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

Admin

Tue, Jun 5, 2018
रितेश तम्बोली नारायणपुर  नारायणपुर- जिला अस्पताल के इनडोर के गेट पर आज सुबह 2 मरीज कि मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन कि लापरवाही के विरोध में मृतक के परिजनो और भाजपा युवामोर्चा के पदाधिकारीयो ने शवो को गेट पर रखकर जमकर प्रदर्शन किया, एसडीएम और एसपी के आने के बाद शांत हुए प्रदर्शनकारी | वही एसडीएम ने अस्पताल प्रबंधन कि लापरवाही स्वीकारी और कहा कि इस पर कार्यवाही कि जायेगी! नारायणपुर जिला अस्पताल के इनडोर के गेट पर आज सुबह 2 मरीज कि मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन कि लापरवाही के विरोध में मृतक के परिजनो और भाजपा युवामोर्चा के पदाधिकारीयो ने शवो को गेट पर रखकर जमकर प्रदर्शन किया | परिजनों ने बताया कि एक महिला मनाय जो कि करलखा कि रहने वाली है जिसे मधुमक्खी ने काटा था और दूसरा शम्भू दुग्गा नाम का युवक जिसे पेट दर्द कि शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था, डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन कि लापरवाही के कारण दोनों कि मौत हो गयी! अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर कि लापरवाही के विरोध में प्रदर्शन कर रहे भाजपा युवामोर्चा के अध्यक्ष का कहना है कि मृतक के परिजन को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने के साथ ही सम्बंधित डॉक्टर को बर्खाशत करने कि मांग कि, वही एसडीएम के जिला अस्पताल पहुचने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए | इस पुरे मामले को समझने के बाद नारायणपुर के एसडीएम दिनेश नाग ने अस्पताल प्रबंधन कि लापरवाही स्वीकार करते हुए पुरे मामले कि जाच कर नाईट ड्यूटी में पदस्थ सम्बंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया जाएगा,नारायणपुर के जिला अस्पताल में इस तरह कि कई घटनाए इसके पहले भी घट चुकी है लेकिन मृतक के परिजनों को जाच के बाद कार्यवाही का आश्वाशन देकर अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों से बचते नज़र आते है ? अब देखना ये होगा कि एसडीएम के आश्वाशन के बाद क्या और किस तरह कि कार्यवाही होगी ये देखने वाली बात होगी ?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें