ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: 2 माह के शिशु को समय रहते नही मिल पाया उपचार...मौत होने से भड़के परिजनों ने लगाये लापरवाही का आरोप...

Admin

Tue, Sep 12, 2023

सूरजपुर. जिले के स्वास्थ विभाग को खुद के स्वास्थ की दरकार है दिन प्रति दिन स्वास्थ विभाग की व्यवस्था बद से बत्तर हो गई है. जिससे कई लोग काल के गाल में समां चुके है. आज 2 माह के शिशु की तबियत खराब होने पर परिजन उसे लेकर बिश्रामपुर चिकित्सालय लाये थे वहाँ पर उसकी स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जबकि शिशु को सास लेने में दिक्कत होने पर परिजनों के लाख मिन्नत करने के बाद भी उसे ऑक्सीजन तक नही लगाया गया. शिशु को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. देखते ही देखते परिजन के साथ भाजपा कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुँच कर नाराजगी जाहिर करते हुए नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए.

समय रहते ऑक्सीजन मिलता तो बच सकती थी जान....

करवा ग्राम के रहने वाले प्रेमलाल राजवाड़े ने बताया आज 3 बजे उसके 2 माह का लड़का का स्वास्थ बिगड़ने पर बिश्रामपुर अस्पताल लेकर पहुचे थे जहाँ पर प्राथमिक उपचार न कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि लगातार स्वास्थ बिगड़ रहा था सास लेने में परेशानी हो रही थी, ऑक्सीजन लगाने के लिए मिन्नते भी की, पर ऑक्सीजन उपलब्ध रहने के बाद भी नही लगाया गया. 

लापरवाही कई लोग काल के गाल में समा गए

सरकार के स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव के संभाग के स्वास्थ विभाग स्थिति बद से बत्तर हो गई है आये दिन मरीजो के जान के साथ खेलवाड़ किया जा रहा है स्वास्थ कर्मियों की संवेदना की मौत हो चुकी है. लापरवाही आलम यह है कि विभाग खुद में मदमस्त है. न कोई अंकुश है, न इसकी किसी जनप्रतिनिधियों को कोई चिंता, सब के सब चुनाव की तैयारियों में लगे हुए है ऐसे में लोगो की जान जाए तो जाए, किसी को कोई फर्क नही पड़ता..? बहरहाल मौके पर पहुचे एसडीऍम रवि सिंह ने परिजनों को बिश्रामपुर अस्पताल में लापरवाह ड्यूटी डॉक्टर पर समुचित कार्यवाही का आश्वासन देने पर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ. परिजन मृत शिशु को लेकर घर को रवाना हुए. इस दौरान भाजपा के भटगाँव विधानसभा प्रत्याशी लक्ष्मी रजवाड़े ,प्रेमनगर प्रत्याशी भूलन सिंह मराबी सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें