ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार : 2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

Subhas Gupta

Fri, Oct 9, 2026

सूरजपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बसदेई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से ढाई लाख रुपये कीमत के 450 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर बसदेई पुलिस ग्राम मसिरा के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान भैयाथान की ओर से आ रही कार (क्रमांक CG 15 TC 0574) को रोककर तलाशी ली गई। शातिर तस्करों ने नशे की यह खेप कार की सीटों के कवर और बोनट के भीतर छिपा रखी थी। तलाशी में 225 नग रेक्सोजेसिक और 225 नग एविल इंजेक्शन बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से आरोपी कृष्णा सोनवानी (34 वर्ष, निवासी विश्रामपुर) और जितेन्द्र शुक्ला उर्फ जीतू (30 वर्ष, निवासी सूरजपुर) को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने यह खेप मध्य प्रदेश के बैढ़न से तस्करी कर लाना स्वीकार किया है। ​पुलिस ने प्रयुक्त कार व नशीले इंजेक्शन जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस त्वरित कार्रवाई में बसदेई चौकी प्रभारी रघुवंश सिंह व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें