ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: 20 नवंबर को मतदान के लिए आज से मतदान केन्द्रों के मतदान कर्मियों को रवाना किया गया

Admin

Sun, Nov 18, 2018
सूरजपुर- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  के0सी0 देवसेनापति, पुलिस अधीक्षक  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  की उपस्थिति में आज  विधानसभा क्षेत्र 06 प्रतापपुर के 145 दूरस्थ मतदान केन्द्रों के लिए मतदान कर्मियों की रवानगी की गई। जिसमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के0सी0 देवसेनापति, पुलिस अधीक्षक श्री जी0एस0 जायसवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा द्वारा प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 185-सिंगरी, 186-हरिहरपुर, 187-परमेश्वरपुर व 188-मटिगढ़ा के मतदान कर्मियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इसके उपरांत विधानसभा क्षेत्र 05-भटगांव के ओड़गी ब्लाक के 97 दूरांचल क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों हेतु मतदान कर्मियों को रवानगी की गई एवं विधानसभा क्षेत्र 04-प्रेमनगर अंतर्गत रामानुजनगर व प्रेमनगर ब्लाक के मतदान केन्द्रों हेतु 59 मतदान केन्द्रों के लिए अधिकारी/कर्मचारियों को भेजा गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के0सी0 देवसेनापति ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी/कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा, तत्परता एवं सावधानी से कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 04-प्रेमनगर में मतदान केन्द्र 265 हेतु 10 काउण्टर, 05-भटगांव में मतदान केन्द्र 300 हेतु 10 काउण्टर तथा 06-प्रतापपुर में 145 मतदान केन्द्र हेतु 05 काउण्टर बनाया गया है। प्रत्येक काउण्टर में निर्धारित मतदान केन्द्र की सामग्री का वितरण एवं निर्धारित मतदान केन्द्र की सामग्री का संग्रहण किया जायेगा।
इस अवसर पर एसडीएम सूरजपुर डाॅ0 सुभाष सिंह राज, डिप्टी कलेक्टर श्री रवि सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें