ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: सूरजपुर...नगर पालिका परिषद के चुनाव मे काग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला...18 वार्डाे मे काग्रेस के 13 प्रत्याशी की जीत...तो वही भाजपा के 3, तो 2 निर्दलीय प्रत्याशी हुये विजयी...

Admin

Tue, Dec 24, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर -सूरजपुर जिले मे एक नगर पालिका परिषद के चुनाव मे काग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है नगर सरकार काग्रेस पार्टी की बनते नजर आ रही है आज मिले परिणाम मे नगर पालिका परिषद के 18 वार्डाे मे काग्रेस के 13 प्रत्याशी की जीते हुई है तो वही भाजपा के 3, तो वही 2 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुये है|कुल मिला कर भाजपा का पुरा सुपडा साफ हो गया है भाजपा के कई महारथी नगर पालिका चुनाव मे हार मिली है अगर बात करे महारथियो की तो भाजपा के पूर्व नपाध्यक्ष उपाध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष की हार हुई है|तो वही भारी बहुमत के साथ विजयी प्रत्याशी ब्लाक काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्विनी सिह ने बताया कि जनता मे आक्रोश था आज उसी का परिणाम है भारी बहुमत मिला हमारी जिम्मेदारी बढ गई है अच्छे से अच्छा कार्य करेगे, नपाअध्यक्ष उपाध्यक्ष की हार से जग जाहिर  है कि कुर्सी मे बैठकर कार्य हुआ|तो भाजपा के जीते हुये प्रत्याशी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने बताया कि परिस्थितिया बदला,कम सीटे आई स्वीकार है, जनता ने जो कार्य दिया है उसे करेगे, जो जनादेश दिया है स्वीकार किया है।

जाने किसने किसको हराया.....

सूरजपुर नगरपालिका के वार्ड क्रमांक- 01 निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिह को 368 मत मिले। निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के महेश सिह को 205 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिह ने 163 मतो से हराया। टोटल मत 766 पडे। तीन प्रत्याशी मैदान मे थे।

निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिह

वार्ड क्रमांक- 02 बीजेपी के पूर्व पाषर्द जियाजुल हक को 496 मत ने का काग्रेस के पारस राजवाडे को 356 मत। 140 मतो हराया।

जियाजुल हक

वार्ड क्रमांक- 03 काग्रेस से पुष्पलता साहु को 322 मत। बीजेपी की मीरा साहु को 230मत। 92 मतो से हराया।टोटल 552 मत ।

पुष्पलता साहु

वार्ड क्रमांक 04 काग्रेस प्रत्याशी विरेन्द्र बंसंल को 293 मत। बीजेपी के मुकेश गर्ग 275 मत। 18 मतो से मुकेश गर्ग की हार हुई|

विरेन्द्र बंसंल

वार्ड क्रमांक 05 प्रत्याशी जिला कमेटी अध्यक्ष अश्विनी सिह ब्लाक काग्रेस को 553 मत। बीजेपी के नपा उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल को 406 मत। 147 मतो से अश्विनी सिह ने हराया।

अश्विनी सिह

वार्ड क्रमांक 06 तीन प्रत्याशी मैदान मे रहे। भाजपा कागे्रस के साथ निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी भाजपा के पूर्व पार्षद सुशिल जैन को 238 मत। काग्रेस के संजय डोसी को 390 मत। 152 मतो से संजय डोसी विजयी हुये। टोटल मत 813

संजय डोसी

वार्ड क्रमांक 07 काग्रेस के पूर्व पार्षद गैबीनाथ साहु को 497 मत। तो वही भाजपा के प्रत्याषी दीपक गुप्ता को 230 मत। 267 मतो गैबीनाथ साहु विजयी हुये। टोटल मत 725

गैबीनाथ साहु

वार्ड क्रमांक 08 भाजपा की ओर से भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रितेश गुप्ता को 453 मत। काग्रेस के अनवर खान को 131 मत। 322 मतो से रितेश गुप्ता विजयी हुये। टोटल मत 583

रितेश गुप्ता

वार्ड क्रमांक 09 भाजपा के पूर्व पार्षद धनसाय सिह को 218 मत। काग्रेस के राम सिह को 373 मत। 155 मतो से राम सिह विजयी हुये। टोटल मत 584

राम सिह

वार्ड क्रमांक 10 भाजपा की नेत्री किरण खेस को 305 मत तो वही काग्रेस के राधामुनि को 400 मत। 95 मतो से राधामुनी विजयी हुई है टोटल मत 705

राधामुनि

वार्ड क्रमांक 11 भाजपा की ओर से अजय गुप्ता के 245 मत। काग्रेस के संतोष सोनी को 313 मत। 68 मतो से काग्रेस के संतोष सोनी विजयी हुये। टोटल मत 545

संतोष सोनी

वार्ड क्रमांक 12 भाजपा से ललीता तिवारी को 121 मत। काग्रेस से मंजुलता गोयल को 545 मत। 424 मतो से मंजुलता गोयल विजयी हुई। टोटल मत पडे 666

मंजुलता गोयल

वार्ड क्रमांक 13- पांच प्रत्याशी मैदान मे। भाजपा से राजेश कुमार साहु को 257 मत। काग्रेस के कृष्ण कुमार अग्रवाल को 322 मत। 65 मतो से कृष्ण कुमार अग्रवाल विजयी हुये। टोटल मत 793

कृष्ण कुमार अग्रवाल

वार्ड क्रमांक 14- भाजपा से कांती राजवाडे को 89 मत तो वही काग्रेस से पुष्पलता साहु को 434 मत। 345 मतो से पुष्पलता साहु विजयी हुई। टोटल मत 522

वार्ड क्रमांक 15- से पांच प्रत्याशियो के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प बना, बीजपी के पूर्व नपा अध्यक्ष थलेश्वर साहु को 117 मत तो वही निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश देवांगन को 142 मत। 25 मतो से निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश देवांगन विजयी हुये।

वार्ड क्रमांक 16 -भाजपा की श्रीमति संजु सोनी को 377 मत। काग्रेस से शेमवती साहु को 298 मत। 79 मतो से श्रीमति संजु सोनी विजयी हुई।

श्रीमति संजु सोनी

वार्ड क्रमांक 17- मे चार प्रत्याशी मैदान मे थी।भाजपा से वर्षा साहु को 287 मत तो वही कागे्रस की कुसुमलता राजवाडे को 288 मत मिले। एक मतो से काग्रेस की कुसुमलता राजवाडे विजयी हुई।

कुसुमलता राजवाडे

वार्ड क्रमांक 18 भाजपा के ललन सोनवानी को 284 मत। काग्रेस के अजय सोनवानी को 348 मत प्राप्त हुये। 64 मतो से काग्रेस के अजय सोनवानी विजयी हुये। टोटल मत 632 पडे।

अजय सोनवानी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें