ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: 50 हजार रूपये कीमत के नशीली इंजेक्शन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Fri, Jun 9, 2023

सूरजपुर.  जयनगर पुलिस ने 50 हजार रूपये कीमत के नशीली इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग के सतत् मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला के निर्देश पर अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। इसी परिप्रेक्ष्य में बीते दिन थाना जयनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि वेगेनार कार क्रमांक सीजी 10 एफ 0459 में एक व्यक्ति अम्बिकापुर की ओर से अवैध नशीली इंजेक्शन बिक्री करने हेतु कार में रखकर सिलफिली की ओर आने वाला है। थाना जयनगर की पुलिस ने सूचना के आधार पर ग्राम संजयनगर में घेराबंदी कर वेगेनार कार सहित बासुदेव सरकार पिता प्रशांत सरकार उम्र 26 वर्ष निवासी रामानुजगंज, जिला बलरामपुर को पकड़ा जिसके कब्जे से 81 नग एविल इंजेक्शन, 30 नग टी-जेसिक इंजेक्शन व 49 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन कुल 160 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 50 हजार रूपये है। मामले में नशीली इंजेक्शन एवं परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, एएसआई वरूण तिवारी, राकेश यादव, आरक्षक राजकुमार पासवान, विकास मिश्रा व नीरज सिंह सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें