ब्रेकिंग

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

सूचना

: 6 महीने पहले ही हो चुकी थी माँ की मौत...कमरे में लाश रखकर बेटा कर रहा था जिन्दा करने का प्रयास

Admin

Sat, Sep 8, 2018
राहुल जायसवाल सूरजपुर- जिला मुख्यालय से लगे ग्राम रामनगर डबरीपारा- सरनापारा निवासी 50 वर्षीया मृत आदिवासी महिला की कंकालनुमा लाश को बिस्तर में रखकर तांत्रिक विधि से जिंदा करने का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। देर शाम सूचना मिलते ही विश्रामपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। 6 माह पूर्व बीमारी से मृत आदिवासी महिला के भाई के आज शुक्रवार की शाम को उसके घर पहुंचने पर हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि रामनगर गांव के डबरी पारा प्राइमरी स्कूल के समीप सरना पारा में शोभनाथ गोंड़ अपनी पत्नी कलेश्वरी एवं पुत्र अमेरिकन सिंह के साथ रहता है। विगत फरवरी माह में शिवरात्रि के दिन बीमारी के कारण कलेश्वरी बाई की मौत हो गई थी। शव बन चुका है नरकंकाल दाह संस्कार करने के बजाए विगत 6 माह से लाश को बिस्तर पर रखकर जीवित करने का प्रयास किए जाने के कारण महिला की लाश नर कंकाल बन चुकी है । ज्ञात हो कि पति और पुत्र द्वारा उसके मौत की खबर किसी को देने के बजाय उसकी लाश को घर में ही बिस्तर पर रखकर तांत्रिक विधि से पूजा पाठ कर जीवित करने का प्रयास किया जा रहा था। पिछले 6 माह से कलेश्वरी से बातचीत नहीं होने के कारण आज शुक्रवार को सोहागपुर निवासी कलेश्वरी के भाई विफल सिंह के रामनगर स्थित कलेश्वरी के घर पहुंचने पर उक्ताशय का खुलासा हुआ। छः माह से तांत्रिक विधि के द्वारा पुर्न जीवित करने का चल रहा था प्रयास घटना की सूचना मिलते ही बिश्रामपुर थाना प्रभारी अजहर उद्दीन, उपनिरीक्षक विमलेश सिंह, प्रधान आरक्षक इंद्रजीत सिंह, रघुवंश सिंह आदि की टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस पूछताछ में नर कंकाल में तब्दील हो चुकी मृतक महिला के पुत्र अमेरिकन सिंह ने बताया कि उसके द्वारा तांत्रिक साधना के जरिए 6 माह से अपनी मृत मां को जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है। उसने पुलिस को बताया कि वह रोज अपनी मृत मां की आत्मा बात करता है और भगवान ने उससे कहा है कि उसकी मां जिंदा हो जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें