: भटगांव तहसील कार्यालय के दीवार पर नवनिर्माण चौक तिरंगा बना...हो रहा विरोध...
Admin
Tue, Aug 24, 2021
अशोक जायसवाल
सूरजपुर. नगर पंचायत भटगांव के द्वारा तहसील कार्यालय के दीवार पर नवनिर्माण चौक का जो कार्य करवाया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की आकृति बनवाई जा रही है जिसमें राष्ट्रीय ध्वज में अशोक चक्र को केसरिया ( भगवा ) रंग के ऊपर लगाया गया है जो कि ध्वज संहिता के अनुसार दण्डनीय अपराध है कांग्रेस व नगर पंचायत भटगांव के इस कृत्य से सभी नगरवासी आक्रोशित हैं एवं कार्यवाही की मांग करते हुये भारतीय जनता युवा मोर्चा भटगांव मंडल के द्वारा भटगांव तहसीलदार व मुख्य नगर पालिका अधिकारी को 72 घण्टे के अंदर कार्यवाही की मांग करते हुये ज्ञापन दिया गया व उचित कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन व उग्र आंदोलन के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा बाध्य होगा जिसमें मुख्य रूप से भाजयुमो मंडल अध्यक्ष भटगांव राजू जायसवाल , महामंत्री अभिषेक गोल्डी , पूर्व भाजयुमो जिला महामंत्री बिरेन्द्र गुप्ता , मंत्री निरंजन विश्वकर्मा , मीडिया प्रभारी रंजीत ठाकुर , सह कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह , विक्रम सिंह ( विक्की ) , हेमंत सिंह , रंजीत पटेल , सावन कुमार , जितेंद्र शर्मा , राजेंद्र पाटले , विकास राजवाड़े , प्रितम चौधरी , अमन गिरी , राहुल गिरी , सुरेन्द्र गिरी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन