: 7 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Admin
Sun, Jun 17, 2018
सूरजपुर-कोतवाली पुलिस ने 7 लाख रुपयों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया है दरअसल सूरजपुर नगर के महावीर गली निवासी शंकर जिंदिया ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि दिनांक 06.06.1616 को उदय तिवारी नामक व्यक्ति स्वयं को एनसीसीडीएफआईएल का जीएम बताकर उज्जवला योजना अन्तर्गत एलईडी बल्ब वितरण में जिला सूरजपुर में शंकर जिन्दिया को प्रभार देने के नाम पर 100 रूपये के स्टाॅम्प पेपर पर एग्रीमेंट कराकर धोखे एवं छलपूर्वक 7 लाख रूपये लेकर फरार हो गया है जिसके खिलाफ कोतवाली में आरोपी उदय के विरूद्ध धारा-420 भादवि का प्रकरण दर्ज किया गया था,मामले की गभीरता को लेते हुए पुलिस अधीक्षक जी.एस. जायसवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर एवं सीएसपी डी.के.सिंह के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर पुलिस के द्वारा आरोपी की पतासाजी की जा रही है। इसी दौरान पुलिस ने नये संसाधन एवं आधुनिक तकनीकी साधनों का उपयोग कर आरोपी उदय के बिलासपुर में होने की जानकारी होने पर कोतवाली थाना प्रभारी दीपक पासवान के द्वारा पुलिस टीम को पकड़ने बिलासपुर भेजा गया, पुलिस टीम ने आरोपी उदय तिवारी पिता रघुनंदन तिवारी उम्र 57 वर्ष निवासी बिलासपुर को पकड़कर पूछताछ हेतु थाना सूरजपुर लाया गया, आरोपी उदय तिवारी से पूछताछ करने पर शंकर जिन्दिया से धोखाधड़ी कर 7 लाख रूपये लेना एवं उक्त रकम को एनसीसीडीएफआईएल कंपनी में फस जाना बताया। आरोपी के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी उदय तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया ।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सूरजपुर के अलावा इसी प्रकार से अम्बिकापुर एवं खरसिया में भी धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। पुलिस की कार्यवाही में एएसआई मनोज सिंह, संजय सिंह, प्रधान आरक्षक रामनिवास तिवारी, आरक्षक कपिल साडिल्य, दरश देवांगन, वसीम राजा एवं चन्द्रकुमार साहू सक्रिय रहे
विज्ञापन
विज्ञापन