ब्रेकिंग

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

सूचना

: 70वे संविधान दिवस पर कुबेरपुर में विशेष आयोजन...कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया छात्र-छात्राओ ने... फील्ड आउटरीच ब्यूरो अंबिकापुर, सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय का आयोजन...

Admin

Tue, Nov 26, 2019

राजेश सोनी

सरगुजा-भारत सरकार,सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय के फील्ड आउटरीच ब्यूरो अंबिकापुर द्वारा सरगुजा  जिले अंबिकापुर ब्लाक के शा.पूर्व.माध्यमिक शाला कुबेरपुर में 70वे संविधान दिवस के अवसर पर विशेस जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया |कार्यक्रम संकुल प्रभारी श्री सलीम खान ,शाला की प्रधान पाठिका श्री मति उमा सिन्हा तथा शिक्षक गण एवं बहुतायत संख्या में छात्र छात्राए उपस्थित रही |कार्यक्रम का संचालय कर रहे ब्यूरो प्रभारी श्री हिमांशु सोनी ने सिंगल देश भर में आज संविधान दिवस मनाया जा रहा है। आज ही के दिन 1949 में संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया। इसे 26 जनवरी, 1950 से लागू किया गया जिससे भारतीय गणराज्‍य के इतिहास में नए युग की शुरुआत हुई। संविधान, किसी भी देश का मौलिक कानून है जो सरकार के विभिन्न अंगों की रूपरेखा और मुख्य कार्य का निर्धारण करता है। साथ ही यह सरकार और देश के नागरिकों के बीच संबंध भी स्थापित करता है। वर्तमान में, भारत का संविधान 465 अनुच्छेद जो 25 भागों और 12 अनुसूचियों में लिखित है। हालांकि, संविधान की कई विशेषताएं हैं जैसे धर्मनिरपेक्ष राज्य, संघवाद, संसदीय सरकार इत्यादि ।  

संकुल प्रभारी श्री सलीम खान ने भी संविधान की विशेषता के बारे में बताते हुए कहा की भारत का संविधान उसकी सभ्यता,संस्कृति एवं शासन व्यवस्था का दर्पण है यह जन-जन की आशाओं एवं आकांक्षाओं का एक पवित्र दस्तावेज (Holy Document) है| हमारा संविधान अपने आप में कई विशेषताओं को समेटे हुए हैं| इसमें विश्व की लगभग सभी संविधान की विशेषताएं समाहित हैं| भारत का संविधान सबसे निचले स्तर या जमीनी स्तर पर लोकतंत्र, मौलिक अधिकारों और सत्ता के विकेंद्रीकरण के रूप में खड़ा है। इन शक्तियों और अधिकारों के कमजोर पड़ने की किसी भी संभावना को देखते हुए, संविधान के संरक्षक के रूप में काम करने, संविधान का उल्लंघन करने वाले किसी भी कानून या कार्यकारी अधिनियम को रद्द करने और इस प्रकार संविधान की सर्वोच्चता लागू करने के लिए, सुप्रीम कोर्ट की स्थापना की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें