ब्रेकिंग

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

सूचना

: 82 साल की कोटवारिन को मिला मोबाईल तो उसने जेल संदर्शक को लगाया फोन और कहा कि मोहल्ले में नियमित नहीं होती सफाई......

Admin

Thu, Aug 9, 2018
शमरोज खान सूरजपुर- प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी संचार क्रांति योजना को लेकर जिला मुख्यालय सूरजपुर के हितग्राहियों में गजब का उत्साह है, वितरण केन्द्र मंगल भवन में तो मोबाईल तिहार नाम के अनुरूप त्यौहार जैसा ही माहौल बना हुआ है। योजना के तहत गुरूवार को एक गजब का नजारा देखने को मिला। अग्रसेन वार्ड निवासी 82 वर्षीया कोटवारिन सूरत बाई को जैसे ही मोबाईल मिला उसने पहला कॉल जेल संदर्शक प्रवेश गोयल को लगाया और कहा कि साहेब मोबाईल मिलीस है, मोर नम्बर एही है, उसने वार्ड की वर्तमान व्यवस्था का जिक्र किया और कहा कि वार्ड में अब पहिले जइसे साफ- सफाई नई होवे, अउर नल में पानी भी नई आव थे, इस पर प्रवेश गोयल ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्दी ही व्यवस्था बनेगी। गौरतलब है कि शहर के सभी 18 वार्डां के चयनित हितग्राहियों को मोबाईल का वितरण 5 अगस्त से निरंतर किया जा रहा है, अब तक वार्ड क्रमांक एक से लेकर वार्ड क्रमांक 14 तक के 1100 से भी अधिक हितग्राहियों को मोबाईल का वितरण किया जा चूका है, प्रथम चरण में सूरजपुर शहर के चयनित 1665 हितग्राहियों को मोबाईल वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मोबाईल तिहार में प्रतिदिन हितग्राहियों की भीड़ पहुंच रही है और नगर पालिका की टीम और जनप्रतिनिधियों ने मोबाईल वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई है। छूटे हितग्राहियों का भरा जा रहा है फार्म संचार क्रांति के दायरे में आने वाले गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के सदस्य जो इस योजना का लाभ लेने में चूक गये हैं, उनके द्वारा मंगल भवन में प्रतिदिन आवेदन पत्र जमा किये जा रहे है। इस कार्य में संबंधित वार्ड के पार्षद, एल्डरमेन और नगर पालिका की टीम उनका सहयोग कर रही है। इन्हें द्वितीय चरण में स्मार्ट फोन वितरित करने की बात कही जा रही है। मोबाईल बांटने की बेहतर व्यवस्था मंगल भवन में हो रहे मोबाईल वितरण की व्यवस्था काफी चूस्त- दूरूस्त है, नगर पालिका की टीम के साथ वितरण एजेंसी और जनप्रतिनिधियों के मध्य बेहतर ताल मेल होने से वितरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। हर कार्य के लिए अलग टेबल की व्यवस्था और उस टेबल पर हो रहे गंभीरता पूर्वक समाधान से हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है। प्रतिदिन मंगल भवन में एहतियात सुरक्षा हेतु पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है। वितरण स्थल पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा सहायता केन्द्र भी स्थापित किया गया है जो हितग्राहियों को मोबाईल दिलाने से लेकर मोबाईल संबंधी तकनीकी जानकारी देने का काम कर रहे हैं। मोबाईल वितरण से ठप हुआ नपा का प्रशासनिक काम-काज विगत 5 अगस्त से आगामी 12 अगस्त तक चलने वाले इस मोबाईल तिहार में नगर पालिका का समूचा अमला लग गया है, परिणाम स्वरूप नगर पालिका नियमित रूप से होने वाले प्रशासनिक काम काज पूरी तरह से ठप हो गये है। अधिकारी से लेकर लिपिक तक मोबाईल तिहार में ही लगा हुआ है। खुद नगर पालिका अध्यक्ष थलेश्वर साहू, उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल और नपा सीएमओ घनश्याम शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों का भी अधिकांश समय मंगल भवन में ही व्यतीत हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें