: BEO कार्यालय में पदस्थ दो लिपिक व कम्प्यूटर आपरेटर हुए निलंबित....
Admin
Thu, Jun 11, 2020राजेश सोनी
सूरजपुर-भैयाथान ब्लाक शिक्षा अधिकारी के साथ कार्यालय मे कार्य में लापरवाही,मारपीट, विवाद करने वाले दो लिपिक,कम्प्यूटर आपरेटर सहित तीन को लोक शिक्षण सरगुजा के संयुक्त संचालक निलंबित कर दिया है जबकि बीईओ को नोटिस भेज कर जवाब तलब किया है। पूरा मामला 01जून की है भैयाथान विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय में पदस्थ ब्लाक शिक्षा अधिकारी फुलसाय मराबी पुलिस से उनके कार्यालय मे सहा0ग्रेड 02 के लिपिक हरेश कुमार पैकरा ने कार्यालय मे गाली गलौज कर मारपीट किया था जिस पर आहत बीईओ की लिखित शिकायत पर झिलमिली पुलिस थाने ने आरोपी लिपिक हरेश पैकरा पर अपराध दर्ज किया गया था। जारी आदेश मे लोक शिक्षण सरगुजा अम्बिकापुर के संभागीय संयुक्त संचालक ने हरेश कुमार पैकरा, सहायक ग्रेड-02,राजू लकड़ा, सहायक ग्रेड-03,कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी भैयाथान के साथ कृष्णा कुशवाहा, कम्प्युटर आपरेटर (कलेक्टर दर पर कार्यरत) तीनों को कार्यालय में गाली-गलौच एवं मारपीट की अशोभनीय आचरण करने के कारण सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम 3(1) (तीन) एवं नियम तीन-(क) (क) तथा (ग) के उल्लंघन का प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए जाने के कारण
अधिकारों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित किया गया है तो वही
भैयाथान के प्रभारी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी से कार्यालयीन अनुशासनहीनता की घटना के संबंध में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन