ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

खतरा : भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

Rajesh Soni

Tue, May 19, 2026

सूरजपुर। जिले के भैयाथान ब्लॉक अंतर्गत संचालित प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड की भास्करपारा कोल खदान में नियमों को ताक पर रखकर की जा रही भारी (हैवी) ब्लास्टिंग के कारण आस-पास का क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। ब्लास्टिंग से उत्पन्न तीव्र कंपन के कारण खदान के समीप स्थित खाडापारा के कई कच्चे मकानों में गहरी दरारें आ गई हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में हादसे का डर बना हुआ है।

मनोज कुशवाहा के घर की दीवारें दरकीं, सहमा परिवार

​हाल फिलहाल में खाडापारा निवासी मनोज कुशवाहा के मकान की दीवारें भारी ब्लास्टिंग के झटकों से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार, ब्लास्टिंग की तीव्रता इतनी अधिक होती है कि पूरे घर में तेज कंपन महसूस होता है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना के बाद से परिवार असुरक्षित महसूस कर रहा है।

आंदोलन की चेतावनी, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप

​क्षेत्र के कई मकान जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं और ग्रामीणों के लिए सुरक्षा का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि ब्लास्टिंग के नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं कराया गया और प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिला, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें