ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

हाथियों का आतंक : जूडवनिया गांव में हाथियों का आतंक, किसानों की फसल चौपट, वन विभाग की टीम निगरानी में...

Pappu Jayswal

Fri, Oct 24, 2025

बिहारपुर. गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान पार्क परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महुली बीट के जूडवनिया गांव में बीती रात जंगली हाथियों का कहर देखने को मिला। करीब 15 हाथियों का दल गांव में घुस आया और कई किसानों की धान की फसल को रौंदकर पूरी तरह चौपट कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी लगातार खेतों में नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे उनकी पूरी सालभर की मेहनत बर्बाद हो गई है।ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का दल शाम ढलते ही गांव की ओर बढ़ आता है और सुबह तक खेतों में डेरा जमाए रहता है। इससे किसान न तो खेत की रखवाली कर पा रहे हैं और न ही अपने परिवार के साथ चैन से रह पा रहे हैं।लगातार समाचार प्रकाशित होने के बाद वन विभाग बिहारपुर एवं गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान पार्क की टीम हरकत में आई। रेंजर और वनकर्मियों की टीम ने देर रात तक गांव और आसपास के जंगलों में निगरानी अभियान चलाया। टीम टॉर्च और सर्च लाइट की मदद से हाथियों के मूवमेंट पर नजर रख रही है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथियों के मूवमेंट पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नुकसान का सर्वे कर किसानों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाथियों को गांव से दूर भगाने के लिए ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि आने वाले दिनों में फसलों और जान-माल का नुकसान रोका जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें