ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: Internet ने मिलाया...2006 में भटककर जा पहुची थी पश्चिम बंगाल...14वर्ष बाद पति से मिली पत्नी...भटगाव पुलिस की सराहनीय पहल...

Admin

Wed, Feb 26, 2020

राजेश सोनी

सूरजपुर- 14 साल से अलग रहे एक पति पत्नी का फिर से मिलन किसी चमत्कार से कम नही था,जी हां सूरजपुर जिले के भटगाव् पुलिस थाने क्षेत्र डुमरीया से 14 साल पहले गुम हुई पत्नी को तलाश कर रहे पति कि खोज पश्चिम बंगाल मे जाकर खत्म हुआ.... दरअसल साल 2006 मे भटगांव थाना क्षेत्र के डुमरीया गांव निवासी प्रमिला कि मानसिक स्थिति खराब हो जाने से ट्रेन के रास्ते निकल पङी और जा पहुची पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में...जहां जाने के बाद उसकी हालत ठीक हो गई लेकिन हजारो किलोमिटर दुर नए राज्य नए भाषा के बीच उसकी मानसिक स्थिति ठिक हो जाने के बाद ना तो उसे अपने राज्य का पता था और ना ही रास्ते का केवल याद था तो पति और गांव का नाम...ऐसे मे आसरा नाम के अनाथ आश्रम मे रहकर अनाथ बच्चो कि सेवा करने लग गई थी|

कई बार अपने पति को खत भी लिखती लेकिन पता नही होने के कारण पोस्ट नही कर पाती थी|14 साल मे धीरे धीरे वो अपनी भाषा भी भुल गई और पुरी तरह से बांग्ला भाषा बोलने लगी|तो वही दुसरी ओर उसका पति भुवनेस्वर अपनी पत्नी कि तलाश मे दर दर भटकने लगा| पत्नी के गम मे पति भी खुद मानसिक रुप से बिमार लगने लगा था और सायकल से उत्तर प्रदेश राज्य तक खोजने चला गया था|

एक ओर गुम हुई पत्नी पश्चिम बंगाल मे अपनी पहचान खोते जा रही थी तो वही पुलिस भी लंबे अरसे तक खोजबीन से थक कर फाईल भी बंद कर दिया था|लेकिन पति भुवनेश्वर के सामने जो चुनौती था वो कोई कम नही था जहां पत्नी के गुम होने का गम और पांच बच्चो का पालन पोषण के बीच समाज के लोग गुम पत्नी के अंतिम संस्कार करने का दबाव बनाने लगे थे वही पति अपने पत्नी के सकुशल मिलने कि आश मे मंदिर और पुजारीयो के चक्कर काटने लगा था साथ ही अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार करने से बचता रहा|ऐसे मे पत्नी कलकत्ता के जिस अनाथ आश्रम मे रहती थी वहा कि संचालिका तुलसी मायती ने इंटरनेट का सहारा लेकर डुमरीया गांव को खोज निकाला और भटगांव पुलिस थाने से संपर्क किया जिसके बाद पुलिस कि टीम पुरी जांच पङताल के बाद पति को लेकर कलकत्ता रवाना हो गई और प्रमिला को लेकर वापस आ गई|दोनो पति पत्नी के मिलने को लेकर पुरे गांव मे ही खुशी का माहौल है तो वही आसपास सहित क्षेत्र के ग्रामीण 14 साल से भटके जोड़ो को मिलाने की भट्गाव पुलिस की पहल की खुले दिल से प्रशंसा कर रहे है|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें